पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • World Cup First Warm up Match: India Against Australia At The Adelaide

भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्म-अप मैच कल, क्रेज इतना कि बिक गए सारे टिकट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. 8 फरवरी, यानी रविवार से वार्म-अप मैच के साथ वर्ल्ड कप के रोमांच की शुरुआत होने जा रही है। पहले वार्म-अप मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले को न तो खिलाड़ी और ना ही प्रशंसक हल्के में ले रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ओवल में होने वाले इस मैच की सभी टिकटें बिक चुकी हैं।
आईसीसी के अनुसार, 'ऑस्ट्रेलिया-भारत मैच और पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के लिए कोई टिकट नहीं बचा है। टिकट के बिना आने वाले प्रशंसकों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।' विश्व कप से पहले विभिन्न टीमें कुल 14 अभ्यास मैचों में हिस्सा लेंगी। ये मैच आठ से 13 फरवरी के बीच एडीलेड, क्राइस्टचर्च, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।
वर्ल्ड कप से पहले जीत जरूरी
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस मुकाबले को गंभीरता से खेलने की हामी भर चुके हैं। धोनी का कहना है कि वर्ल्ड कप के लीग मैचेज से पहले यह मैच टीम को एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास लौटेगा। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज और त्रिकोणीय सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए यह जीत बहुत जरूरी है। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों को पिछले मैचों में की गई गलतियों को भुलाना होगा। यह मुकाबला सुबह नौ बजे शुरू होगा।
फील्डिंग में भी फेल
पिछले दो महीने से ऑस्ट्रेलिया में रह रही टीम इंडिया न तो गेंदबाजी अच्छा कर सकी और ना ही बल्लेबाजी। फील्डिंग में भी कोई खास कारनामा नहीं हो सका है। कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों ने कैच भी छोड़े और रन रोकने में भी कामयाब नहीं हो सके। बता दें कि सुरेश रैना, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा को दुनिया के बेस्ट फील्डर्स में शामिल किया जाता है, लेकिन हालिया मैचों में वे अपने रूतबे पर खरा नहीं उतर सके हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, टीम इंडिया की पांच कमजोरी कौन सी हैं, जिन्हें धोनी सेना हर हाल में दूर करना चाहेगी...