खेल डेस्क. वर्ल्ड कप-2015 का
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रंगारंग आगाज हो गया। 14 टीमों के कप्तानों ने ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत की। ओपनिंग की सबसे रोचक बात भारतीय कप्तान और पाकिस्तान के कप्तान का एक साथ आना रहा। भारतीय कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी और पाकिस्तान के मिसबाह उल हक ने एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने देश के परंपरागत ब्लेजर पहन रखे थे।
15 को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
वर्ल्ड कप का सबसे प्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवारी को होने वाला है। भारत ने अब तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस बार भी क्रिकेट पंडित भारत को पाकिस्तान पर भारी बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम फिलहाल एडिलेड में रुकी हुई है, जहां पाकिस्तान के खिलाफ उसे पहला मैच खेलना है।