पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • World Cup : Ishant Ruled Out, Rohit Sharma Fit

इशांत नहीं पास कर पाए फिटनेस टेस्ट, मोहित खेलेंगे वर्ल्ड कप: रिपोर्ट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिलेड. वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए, जिसकी वजह से वह अब वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे। मोहित शर्मा उनकी जगह ले सकते हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वार कुमार, इशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। उसके बाद वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई ने शनिवार को फिटनेस टेस्ट लेने का फैसला किया था, जिसमें इशांत शर्मा फेल हो गए।
'फिट हूं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलूंगा'
ओपनर रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट में पास हो गए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कुछ खिलाड़ी एडिलेड में एडवेंचर पार्क घूमने गए, लेकिन रोहित ने होटल में रहकर इतालवी खाने का आनंद लिया। शर्मा ने कहा कि वह हैमस्ट्रिंग चोट से उबर चुके हैं और वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेंगे। हाल ही में वनडे में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमश: 264 और 138 रन बना चुके रोहित को त्रिकोणीय सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सके थे। उन्होंने कहा कि तीन हफ्ते के आराम की वजह से वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। इसके अलावा, रोहित ने कहा, ‘‘मैंने काफी मेहनत की और मेडिकल स्टाफ की मदद से अब फिट हूं। चोट लगना खेल का हिस्सा है और इस पर आपका नियंत्रण नहीं होता।’’