न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने भी उद्घाटन कार्यक्रम में अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाए। इस पेशकश के दौरान कुछ नन्हे कलाकार स्टेज पर पहुंचे और क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसी दौरान फ्लेमिंग की एंट्री हुई। नन्हे बच्चों को फ्लेमिंग ने क्रिकेटर बनने के टिप्स दिए।
छाए भारतीय कलाकार, गूंजा 'धतिंग नाच'
भारतीय कलाकारों ने 'फटा पोस्टर, निकला हीरो' के गाने 'धतिंग नाच' पर जमकर डांस किया। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे भारतीय कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी ने भी मुस्कुराते हुए ताली बजाई। भारत से पहले बांग्लादेश के कलाकारों ने डांस की प्रस्तुति दी।
खेल मंत्री : न्यूजीलैंड में जबर्दस्त उत्साह
खेल मंत्री जोनाथन कोलेमन ने कहा, ‘‘इसमें दिलचस्पी काफी तेजी से बढ़ रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्लैक कैप्स (न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम) के लिए गर्मियां काफी अच्छी रही। हम न्यूजीलैंड में उपलब्ध चार लाख टिकटों में से तीन लाख से अधिक टिकट बेच चुके हैं। इससे पता चलता है कि लोग टूर्नामेंट को लेकर काफी रोमांचित हैं।’’
रग्बी पर भारी क्रिकेट का रोमांच
इस बार हालांकि इस सप्तहांत लॉन्च होने वाले सुपर 15 रग्बी सत्र पर क्रिकेट का दबदबा दिख रहा है और रेडिया तथा टीवी पर क्रिकेट पंडितों को श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के पहले मैच में टीम के तेज गेंदबाजी संयोजन को लेकर चर्चा करते हुए देखा और सुना जा सकता है।
44 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के 14 मैदानों पर खेले जाएंगे। इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 'सिडनी की मेइर म्यूजिक बाउल' टीम है। सिडनी की मेइर म्यूजिक बाउल टीम के सिंगर, डांसर और आर्टिस्ट वर्ल्ड कप उद्घाटन समारोह में हिस्सा ले रहे 14 देशों की झांकी पेश किए।
मुख्य मुकाबले शनिवार से
वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्राइस्टचर्च में होगा। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहले मैच को देखने के लिए 90,000 दर्शक उपस्थित रहेंगे। वहीं, रविवार सुबह नौ बजे से भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं।
* 14 टीम
* 14 मैदान
* 44 दिन
* 49 मैच
* 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड कर रहे मेजबानी। इससे पहले 1992 में इन दोनों देशों ने क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।
तीन मैच जीतकर आखिरी आठ में पहुंच सकता है भारत
वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया में तीन देशों की
वनडे सीरीज में मिली हार के बाद
टीम इंडिया के प्रशंसक काफी निराश हैं। लेकिन पिछले चैम्पियन भारतीय टीम को चुका हुआ नहीं मान सकते। इसी धोनी ब्रिगेड ने 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से अब तक चार वर्षों 99 मैचों में सर्वाधिक 57 मैच जीता है। इसी दौरान 2013 में
टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में अजेय रहते हुए खिताबी जीत हासिल किया। अब 2015 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पर उम्मीदों का बोझ है। अगर टीम इंडिया अपनी लय में लौटी तो उसके लिए खिताबी सफर मुश्किल नहीं होगा।
आगे स्लाइड्स में देखें, वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी की अन्य फोटोज...