पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LIVE ICC World Cup Warm up Matches, Afghanistan V India At Adelaide, Feb 10, 2015

LIVE : अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत, धवन आउट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिलेड. भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच में अफगानिस्तान को 153 रनों से हराकर दो महीने बाद जीत का स्वाद चख लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए। जवाब में अनुभवहीन अफगान टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 211 रन ही बना सकी। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 150, सुरेश रैना ने 75 और अजिंक्य रहाणे ने 88 रन की पारी खेली, जबकि मोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। भारत को वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने से पहले जीत के जिस टानिक की जरूरत थी वह उसे अफगानिस्तान के खिलाफ मिल गया। भारत ने इस तरह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली जीत दर्ज कर ली।
16 नवंबर को अंतिम जीत
इससे पहले भारतीय टीम ने 16 नवंबर, 2014 को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी जीत दर्ज की थी। यह मैच महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू स्टेडियम रांची में हुआ था। भारत ने तीन विकेट से श्रीलंका को हराया था। इसके बाद से भारत को ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर जीत के लिए तरसना पड़ा था। पहले टेस्ट और फिर ट्राई सीरीज में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा।
घनी को जडेजा ने आउट किया
अफगानिस्तान को पहला झटका जावेद अहमदी के रूप में लगा है। जावेद अहमदी को 17 रनों के निजी स्कोर पर उमेश यादव ने धोनी के हाथों कैच कराया। उसमान घनी (44) के रूप में अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा। घनी को रवींद्र जडेजा ने आउट किया। इसके बाद मोहित शर्मा ने असगर को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया। असगर 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नजिबुल्लाह जार्डन को 4 रन के निजी स्कोर पर आर. अश्विन ने धोनी के हाथों कैच कराया।
रोहित-रैना-रहाणे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अफगानिस्तान को 365 रनों का टारगेट
इससे पहले रोहित शर्मा (150), सुरेश रैना (75) और अजिंक्य रहाणे (88) की बेजोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने अपने दूसरे अभ्यास मैच में अफगानिस्तान को जीत के लिए 365 रनों का टारगेट दिया। अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा (11) नाबाद लौटे। हमीद हसन, दवलत जार्डन, शपूर जार्डन और कप्तान मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट चटकाए।
धवन-विराट लौटे सस्ते में
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। केवल सात रनों के टीम स्कोर पर पहला झटका ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में लगा। शिखर को हमीद हसन ने 4 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें दवलत जार्डन की गेंद पर अफसर जजई ने कैच किया।
75 रन पर आउट हुए सुरेश रैना
शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए सुरेश रैना ने रोहित शर्मा का अच्छा साथ निभाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 24.3 ओचर में 158 रनों की साझेदारी हुई। यह जोड़ी तब टूटी, जब दो रन लेने के चक्कर में सुरेश रैना रन आउट हो गए। रैना ने 71 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली।
7 छक्का और 12 चौके, 122 गेंदों में ठोके 150 रन
दो बार दोहरा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले रोहित शर्मा मैच में पूरे लय में दिखे। वे एक बार फिर दोहरे शतक की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे थे कि अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को छक्का उड़ाने के चक्कर में मीरवैस अशरफ के हाथों कैच अाउट हुए। उन्होंने 122 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाए। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोन ने 10 रन की पारी खेली।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में मैच का रोमांच...