पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LIVE Ind Vs Aus : Australia Won The Toss And Elected To Bat

LIVE Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया का अर्धशतक पूरा, फिंच और वॉर्नर क्रीज पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिलेड. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए वर्ल्ड कप के अपने पहले अभ्यास मैच में 106 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य था, लेकिन मौजूदा विश्व चैम्पियन टीम 45.1 ओवरों में 265 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 59 रनों का योगदान दिया, जबकि अजिंक्य रहाणे 66 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायडू ने 53 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट हासिल किए। मिचेल जॉनसन, जोस हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को दो-दो सफलता मिली। (यह भी पढ़ें WORLD CUP में दो बार हैट्रिक ले चुके हैं मलिंगा, इन चार बॉलर्स पर भी रहेगी नजर)
छह बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा
भारतीय टीम का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। हेजलवुड की गेंद पर फिंच के हाथों कैच होने से पहले रोहित शर्मा ने 8 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद ही विराट कोहली 18 रन पर आउट हो गए। सुरेश रैना 9 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। स्टुअर्ट बिन्नी ने 5, अक्षर पटेल ने 5 और आर. अश्विन ने 1 रन की पारी खेली।
तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी
शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई। शिखर धवन ने 71 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए, जबकि रहाणे ने 52 गेंदों में आठ चौके की मदद से 66 रन बनाए।
पारी इंडिया
बल्लेबाज
शिखर धवन : 59 रन
अंजिक्य रहाणे : 66 रन
गेंदबाज
पेट कमिंस : 3
स्टार्क : 2
मिचेल जॉनसन : 2
हेजलवुड : 2
टोटल 45.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 265 रन
ऑस्ट्रेलियाई पारी : भारत को मिला 372 का टारगेट
इससे पहले डेविड वॉर्नर (104) और ग्लेन मैक्सवेल (122) के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में सभी विकेट खोकर 371 रनों का भारी-भरकम स्कोर खड़ा किया।ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े। खासकर मैक्सवेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और केवल 57 गेंदों में 122 रन कूट डाले। हालांकि, इंडियन टीम ने ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित 50 ओवर से पहले आउट तो कर दिया, लेकिन बड़ा स्कोर बनाने से रोक नहीं पाए।
FACTS: अभ्यास मैचों में टीमें 15 खिलाड़ियों को नामित कर सकती हैं लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका सिर्फ 11 खिलाड़ियों को ही मिलेगा। टीमों को 15 खिलाड़ियों के बीच में से ही इनका चयन करना होता है और इन मैचों में अंतिम एकादश घोषित करने का कोई नियम नहीं होता।
शमी को तीन विकेट
मोहम्मद शमी ने 9.2 ओवरों में 83 रन देकर तीन विकेट लिए। उमेश यादव और मोहित शर्मा को दो-दो सफलता मिली। वॉर्नर ने अभ्यास का मौका हाथों-हाथ लेते हुए 83 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्के लगाए। मैक्सवेल ने रिटायर्ड आउट होने से पहले 57 गेंदों पर 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा एरॉन फिंच ने 20, शेन वॉटसन ने 22, मिशेल मार्श ने 21 और मिशेल जॉनसन ने 19 रन बनाए।
मैक्सवेल की पारी का रोमांच: 57 गेंद, 11 चौके और 8 छक्के
फटाफट क्रिकेट के मास्टर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल वाली स्टाइल में बल्लेबाजी की। उन्होंने आते ही बल्ले को गदा की तरह भांजने लगे। एक के बाद एक सुपर शॉट्स से गेंदबाजों को तो छकाया ही, फील्डर्स को भी खूब दौड़ाया। रिटायर्ड आउट होने से पहले मैक्सवेल ने 57 गेंदों में 11 चौके और आठ गगनचुंबी छक्के की मदद से 122 रन ठोक डाले।
किसके खिलाफ कितने रन
खिलाफ 4 6 गेंद रन
मोहम्मद शमी 6 2 11 27
उमेश यादव 2 3 12 31
आर. अश्विन 0 0 3 4
अक्षर पटेल 4 2 18 39
मोहित शर्मा 1 1 6 11
रवींद्र जडेजा 1 0 6 11
इससे पहलेवर्ल्ड कप के लिए पहले अभ्यास में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
स्कोर बोर्ड
पारी ऑस्ट्रेलिया
बल्लेबाज
डेविड वॉर्नर : 104
एरोन फिंच : 20
शेन वाटसन : 22
जॉर्ज बैली : 44
ग्लेन मैक्सवेल : 122
गेंदबाज
स्टुअर्ट बिन्नी : 1
मोहम्मद शमी : 3
मोहित शर्मा : 2
अक्षर पटेल : 1
उमेश यादव : 2
टोटल 48.2 ओवर : 371 रन
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में मैच का रोमांच