पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ICC Cricket World Cup 2015: गुरुवार को हुआ आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का उद्घाटन

मोदी ने 17 ट्वीट्स से किया टीम इंडिया विश, बोले- खेलो दिल से, वर्ल्ड कप लाओ फिर से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का उद्घाटन गुरुवार को क्रासइस्टचर्च और मेलबर्न में हुआ। उसके कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को एक अलग अंदाज में विश किया। सोशल साइट टि्वटर पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया के साथ प्रत्येक खिलाड़ी को व्यक्तिगत ट्वीट कर न केवल अपनी शुभकामनाएं दी, बल्कि क्रिकेट मैदान में अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्साहित भी किया। अपने पहले ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ' 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है, मेरी शुभकामनाएं इंडियन क्रिकेट टीम के साथ हैं। खेलो दिल से, वर्ल्ड कप लाओ फिर से! '
>टीम को विश करने के बाद पीएम मोदी ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सबसे पहले ट्वीट कर शुभकामना दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ' कैप्टन कूल @msdhoni को मेरी शुभकामनाएं। मजबूती से खेलें, अच्छा नेतृत्व करें और भारत को गौरवान्वित करें। जानता हूं, आप ऐसा करेंगे।'
>टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ट्वीट में पीएम ने कहा, ' मैं टीम के उप-कप्तान @imVkohli को आने वाले मैचों के लिए विश करता हूं। पूरे देश को उनसे उम्मीद है। '
पीएम मोदी ने ओपनर शिखर धवन को विश करते हुए कहा, ' @SDhawan25! को मेरी शुभकामनाएं, जब भी आप मैदान में उतरें भारत को अच्छी शुरुआत दें। खूब-खूब रन बनाएं, हम सभी आप के उत्साहवर्धन के लिए तैयार हैं।'

>टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीएम मोदी ने कुछ इस तरह विश किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा, ' वनडे मैचों में दो बार दोहरा शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज @ImRo45 के करोड़ों प्रशंसक हैं। हम देशवासियों के एक बार फिर गौरवान्वित करें।'
>टीम इंडिया के ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर पीएम मोदी ने लोगों की तरह चुटकी लेते हुए कहा, ' कौन सर जडेजा का फैन नहीं होगा? @imjadeja हम सब आपका ऑलराउंड प्रदर्शन देखना चाहते हैं, ताकि इंडिया को जीत हासिल हो। ' बता दें कि टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी जडेजा को लेकर मजाक करते रहे हैं और वह सोशल साइटों पर 'सर' के उपनाम से प्रसिद्ध हैं। उन पर कई जोक्स भी बन चुके हैं।
>सुरेश रैना को विश करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ' मैदान पर @ImRaina हमेशा ही फुर्तीले रहे हैं और जोरदार बल्लेबाजी करते हैं। वे सामान्य गेंदों के साथ बाउंसर को भी स्टेडियम के बाहर पहुंचाने में सक्षम हैं।'
>युवा बल्लेबाज अजिंक्य राहणे को विश करते हुए पीएम ने ट्वीट में लिखा, ' मैं यंग फ्रेंड @ajinkyarahane88 को बहुत सारी शुभकामना देता हूं। आप विश्व कप में अच्छा खेलें। इस अवसर को अच्छे से भुनाएं।'
>टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव को विश करते हुए पीएम मोदी ने कहा, '@y_umesh को गुड लक। आप अपनी तेज गति और रिवर्स स्विंग से बल्लेबाजों को आउट करें। '
>पीएम मोदी ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को विश करते हुए कहा, ' @BhuviOfficial आपको बेस्ट ऑफ लक। आप अपने प्रदर्शन से हर मैच को जीतें। आप जितना जल्दी विकेट लेंगे मैच जीतने में वह उतना ही सहायक होगा।'

>यंग प्लेयर अक्षर पटेल को भी पीएम मोदी ने विश करते हुए कहा कि पटेल अपने स्पिन और बाउंस से बैट्समैन को मुश्किल में डाल सकते हैं। आप बिना दबाव के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

>अश्विन को अपने विश में पीएम मोदी ने कहा, ' मुझे विश्वास है कि आप अपने स्पिन बॉलिंग से बल्लेबाजों को चौका देंगे और हमें जीत दिलाएंगे। @Ashwinravi99 अच्छे से खेलें, मेरी शुभकामना आपके साथ है।'
>पीएम मोदी ने अंबाती रायडू को शुभकामना देते हुए कहा, ' आप के लिए विश्व कप अच्छा बीते। मुझे विश्वास है कि आप रन बनाएंगे और टूर्नामेंट में अहम भूमिका अदा करेंगे।'
>ऑल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को शुभकामना देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, ' बिन्नी ने अपने ऑल राउंड प्रदर्शन ने सबको प्रभावित किया है। '
>पीएम मोदी ने गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी अलग से ट्वीट कर शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि आप अच्छा खेलें और खूब विकेट हासिल करें।

>पीएम मोदी ने युवा तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को भी शुभकामना दी और कहा कि शर्मा ग्रेट लाइन-लेंथ से बालिंग कर सकते हैं। वह टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।
आगे देखेंः पीएम मोदी के किए गए ट्वीट्स...