पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Robot Predicts Afghanistan Will Win World Cup

रोबॉट ने की भविष्यवाणी, अफगानिस्तान जीतेगा क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंटरबरी. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 का विजेता कौन होगा, न्यूजीलैंड के एक रोबॉट ने इसकी भविष्यवाणी की है। आपको जानकर यह हैरानी हो सकती है कि उस रोबॉट ने वर्ल्ड कप का विजेता कमजोर टीमों में शामिल अफगानिस्तान को बताया है।
अफगानिस्तान ग्रुप ए में है
अफगानिस्तान ग्रुप ए में है, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड से होना है। टीम के विश्व चैम्पियन बनने की भविष्यवाणी कैंटरबरी विश्वविद्यालय के छात्र एडुआडरे सैंडोवल द्वारा निर्मित रोबॉट ने की है। इस रोबॉट का नाम इकराम है। उसने विश्व कप में हिस्सा ले रहे 14 देशों के झंडे को देखने के बाद अफगानिस्तान का झंडा चुना।
अफगानिस्तान की टूर्नामेंट जीतने की संभावनाए बेहद कम
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के ऑनलाइन संस्करण के अनुसार सैंडोविल ने कहा कि अफगानिस्तान की टूर्नामेंट जीतने की संभावनाए बेहद कम हैं लेकिन क्रिकेट में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। रोबॉट का नाम मेक्सिको-सीरिया मूल के दार्शनिक इकराम अंताकी के नाम पर रखा गया है।
ऑक्टोपस से प्रेरणा मिली
सैंडोविल के मुताबिक उन्हें पॉल नामक ऑक्टोपस से प्रेरणा मिली जो फीफा विश्व कप (2010) के दौरान जीतने वाली टीम के बारे में भविष्यवाणी किया करता था। विश्व कप 14 फरवरी से शुरू हो रहा है और 29 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।