पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rohit Sharma Smashed Hundred Against Afghanistan

122 गेंद, 150 रन, 12 चौके, 7 छक्के...एडिलेड में छा गए रोहित शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरे वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। महज 122 गेंदों में 150 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वार्म-अप मैच में तो 8 रन बनाकर ही आउट हो गए थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वार्म-अप मैच में धमाकेदार पारी खेलते हुए दिखा दिया कि वे अब पूरी तरह फिट हैं और फॉर्म में भी हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था शानदार शतक
रोहित शर्मा अनफिट होने के कारण भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई त्रिकोणीय सीरीज में भी सिर्फ एक मैच ही खेल सके थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक लगाया था और 138 रन बनाए थे। मौजूदा भारतीय टीम की बात करें तो रोहित शर्मा ही जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं।
अजिंक्य रहाणे भी फॉर्म में
रोहित के अलावा अजिंक्य रहाणे भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रहाणे ने पहले वार्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में नाबाद 88 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 61 गेंदों का सामना किया और 12 चौके, 2 छक्के लगाए।
सुरेश रैना भी लौटे फॉर्म में
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वार्म-अप मैच में सुरेश रैना ने भी शानदार वापसी की और 71 गेंदों में 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रैना के लिए यह अच्छी बात है कि उनके बल्ले से रन निकेल। पहले वार्म-अप मैच में उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए थे। उससे पहले त्रिकोणीय सीरीज में वे सिर्फ एक हॉफ सेंचुरी ही लगा सके थे।
फिर फेल हुए धवन, विराट और धोनी
वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वार्म-अप मैच में हॉफ सेंचुरी लगाने पर खुशी जाहिर करने वाले शिखर धवन फिर फ्लॉप हुए और सिर्फ 4 रन ही बना सके। विराट कोहली के भी फ्लॉप होने का सिलसिला इस मैच में भी जारी रहा और वे सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सिर्फ 10 रन ही बना सके। टीम इंडिया को अगर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतना है ता इन बल्लेबाजों को भी फॉर्म में लौटना होगा।
आगे स्लाइड्स में देखें, मैच की चुनिंदा तस्वीरें...