पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sachin Tendulkar's Special Tips To Team India For World Cup

...तो बॉलर्स पर हो जाओगे हावी, सचिन तेंडुलकर के SPECIAL TIPS

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. 14 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को कैसे खेलना चाहिए, मास्टर ब्लास्टर सिचन तेंडुलकर ने इस बात के टिप्स दिए हैं। सचिन ने साफ-साफ शब्दों में इस बात पर जोर दिया है कि अगर इन दोनों देशों में आपको बढ़िया प्रदर्शन करना है तो कुछ बातों का विशष रूप से ख्याल रखना पड़ेगा।
तेज पिचों पर ऐसे खेलें
सचिन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में, खासकर पर्थ और ब्रिस्बेन के विकेट्स पर गेंद काफी तेज गति से आती है और बाउंस होती है। अगर आपकी बल्लेबाजी कमजोर है तो आप इन पिचों पर ज्यादा देर तक अपनी इस कमी को छुपा कर नहीं रख सकते। ऐसे विकेट पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम रह जाती है। बल्लेबाज यदि पेस और बाउंस को समझ जाए तो गेंदबाज पर हावी हो सकता है। इन पिचों पर अगर आप बैक फुट पर जाकर खेलें तो ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। मैंने यहीं बैक फुट पंच सीखा। इन पिचों पर बैट्समैन को हमेशा लाइन के पीछे जाकर स्ट्रेट बल्ले से शॉट लगाना चाहिए। ऐसे में गलती की गुंजाइश कम हो जाती है।
बैक फुट पंच ज्यादा सेफ है
सचिन ने बल्लेबाजों को सीख देते हुए कहा कि अगर गेंदबाज आपको रूम देता है तो कट लगाने से मत चूकिए, लेकिन बैक फुट पंच ज्यादा सेफ है। इस तरह से आप गेंदबाज पर हावी हो सकते हैं और बड़ी पारियां खेल सकते हैं। गेंदबाजों को नसीहत देते हुए सचिन ने कहा कि उनके पास सही लाइन-लेंथ के सिवा कोई और चारा नहीं है। इन तेज पिचों पर अगर लाइन-लेंथ बिगड़ गई तो रन खूब बनते हैं, इसलिए आपके पास गलती का कोई मौका नहीं मिलता।
न्यूजीलैंड में क्या करें बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के माहौल पर चर्चा करते हुए सचिन ने बताया कि वहां ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले माहौल थोड़ा अलग रहता है। खिलाड़ियों को वहां तेज हवाओं वाले मौसम से भी ताल-मेल बैठाना होगा। तेज हवाएं कई बार गेंदबाजों और बल्लेबाजों की लय बिगाड़ देती हैं। न्यूजीलैंड में एक और जो बड़ी दिक्कत है वो है वहां के मैदान, जो गोल नहीं है। ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड ओवल, बिल्कुल अपने नाम के जैसा ही है। यहां प्वाइंट और स्क्वॉयर लेग फील्ड पोजिशन पर बाउंड्री छोटी है, लेकिन स्ट्रेट बाउंड्री लंबी है। बाहरी टीमों को यहां फील्डिंग सेट करने में और गेंदबाजी की रणनीति बनाने में काफी दिक्कतें आती हैं। न्यूजीलैंड में बल्लेबाजों को काफी संयम के साथ खेलना होता है और गेंद की लाइन-लेंथ को हवाओं के साथ-साथ भांपना होता है।
दौड़कर लिए थे चार रन
सचिन कहते हैं, "ऑस्ट्रेलिया में बड़े मैदानों में बाउंड्री लाइन भी दूर होती है। मुझे याद है 99 सीरीज में रिकी पॉन्टिंग के थ्रो पर मैंने चौथा रन भी दौड़कर लिया था। बाउंड्री लंबी होने के कारण आपको पिचों पर तेज दौड़ने की जरूरत है, तभी आप अधिक स्कोर कर सकते हैं।"
आगे स्लाइड्स में पढ़ें, सचिन ने वर्ल्ड कप में लागू हो रहे नए नियम के बारे में क्या कहा...