पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bowling Actions Of Saeed Ajmal And Sohag Gazi Found To Be Legal

सईद अजमल खेल सकते हैं वर्ल्ड कप! गेंदबाजी एक्शन को हरी झंडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराची. क्रिकेट वर्ल्ड कप से एक हफते पहले पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल को गेंदबाजी एक्श्न के लिए बायोमैकेनिक टेस्ट पास करने के बाद आईसीसी की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। आईसीसी ने बताया, "अजमल और बंगलादेश के सोहाग गाजी का पिछले महीने चेन्नई में परीक्षण हुआ था, जिसमें पाया गया कि दोनों गेंदबाजों का एक्शन सही है और उनकी कोहनी निर्धारित 15 डिग्री के घुमाव के भीतर है।" हालांकि अंपायरों को यह स्वतंत्रता है कि वह भविष्य में अजमल और गाजी के एक्शन पर संदेह होने पर रिपोर्ट कर सकते हैं।
37 वर्षीय अजमल के एक्शन को पिछले वर्ष अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ संदिग्ध पाया गया था। वहीं गाजी की गेंदबाजी एक्शन भी विंडीज के खिलाफ वनडे मैच के बाद संदेह के घेरे में आया था। यह दोनों पिछले वर्ष प्रारंभिक टेस्ट में सफल नहीं हो पाए थे। पीसीबी ने दिसंबर में ही अजमल की गेंदबाजी एक्शन को वर्ल्ड कप तक क्लीनचिट मिल पाने की स्थिती से इंकार करते हुए टीम में शामिल नहीं किया था। 1992 की वर्ल्ड कप विजेता पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप में अपना अभियान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को एडिलेड में शुरू करना है।
आगे क्लिक कर पढें, आईसीसी का ट्वीट