पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • World Cup 2015 : Second Injury Blow For Pakistan, Mohammad Hafeez Out

पाकिस्तान को लगा झटका, चोट के कारण बाहर हुए पूर्व कप्तान हाफीज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराची. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चोटिल होना परेशानी का सबब बना हुआ है। टीम को बड़ा झटका रविवार को तब लगा, जब उनके ओपनर मोहम्मद हफीज को टखने की चोट के कारण वर्ल्ड कप टीम से बाहर करना पड़ा। चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होने वाले हफीज पाकिस्तानी टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले जुनैद खान को जांघ की चोट के कारण वर्ल्ड कप टीम से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह राहत अली को टीम में शामिल किया गया।
प्रतिबंध के बाद की थी वापसी
आईसीसी ने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते हाल ही में हफीज पर गेंदबाजी प्रतिबंध लगाया था, लेकिन बल्लेबाजी के कारण वह टीम में जगह बनाने में कामयाब हो गए। अपने 155 मैचों के वनडे करियर में 4542 रन बनाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज हफीज ने नौ शतक और 23 अर्धशतक ठोके हैं।
नाशिर जमशेद की हो सकती है वापसी
उम्मीद जताई जा रही है कि हफीज की जगह बाएं हाथ के ओपनर नासिर जमशेद को टीम में जगह मिल सकती है। जमशेद ने 45 वनडै मैच खेले हैं और 1312 रन बनाए हैं। इससे पहले शनिवार को आईसीसी ने पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर सईद अजमल को गेंदबाजी एक्शन के लिए बायोमैकेनिक टेस्ट पास करने के बाद हरी झंडी दे दी थी।