पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैड ब्वाय’ इमेज के कारण इन छह प्लेयर्स पर रहेगी वर्ल्ड कप में नजर

बैड ब्वाय’ इमेज के कारण इन छह प्लेयर्स पर रहेगी वर्ल्ड कप में नजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क . वर्ल्ड कप क्रिकेट 2015 शुरू हो चुका है। तमाम टीमों के खिलाड़ी खिताब को अपने नाम करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, इन्हीं प्लेयर्स में से कुछ ऐसे भी हैं जो मैदान पर अपनी हरकतों के कारण बदनाम हैं और जानकार इन्हें ‘बैड ब्वॉय ऑफ क्रिकेट’ कहते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ प्लेयर्स के बारे में।
1. स्टुअर्ट ब्रॉड: इंग्लैंड के यह ऑलराउंडर मैदान पर दूसरी टीमों के प्लेयर्स से उलझने के कारण कई बार विवादों में आ चुके हैं। पिछली एशेज सीरीज के दौरान वह साफ तौर पर कटबिहाइंड हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी तीसरे अंपायर के निर्णय का इंतजार करते रहे और फिर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स से उलझ गए। ऑस्ट्रेलिया के कोच डारेन लेहमन तो उन्हें सार्वजनिक रूप से ‘चीट’ तक कह दिया था। इसके पहले भी ब्रॉड कई बार मैदान पर अपने व्यवहार को लेकर आईसीसी की नजरों में आ चुके हैं। कुछ सालों पहले 20-20 विश्व कप के दौरान उनका युवराज सिंह से भी विवाद हो चुका है। 2013 में जब एशेज के लिए ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया गए तो वहां उनको हूट करने के लिए एक फेसबुक पेज भी बनाया गया, जिसको करीब 70 हजार लाइक्स मिले।
2. विराट कोहली: दुनियाभर के क्रिकेट के जानकार उन्हें सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक मानते हैं, लेकिन मैदान पर टीम इंडिया का यह हीरो कई बार विवादों में फंस चुका है और इसी कारण उन्हें ‘बै़ड ब्वॉय ऑफ क्रिकेट’ की श्रेणी में रखा जाता है। वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई दौरे में कोहली कई बार ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स से भिड़ते नजर आए। मिशेल जॉनसन और डेविड वॉर्नर से तो उनकी कई बार झड़प हो चुकी है। पिछले इंग्लैंड दौरे में स्टुअर्ट ब्रॉड और कोहली के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। (ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए बहुत ज्यादा मायने रखेगा कोहली का बैटिंग ऑर्डर)
3. रविंद्र जडेजा: फिटनेस प्रॉब्लम के कारण कुछ समय तक टीम से बाहर रहने वाले टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर की इस वर्ल्ड कप से टीम में वापसी हो रही है। जडेजा के आलोचक उनके निकनेम ‘सर’ को लेकर भी व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि ये नाम उन्हें अपनी हरकतों और बड़बोलेपन के कारण ही दिया गया है। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर जेम्स एंडरसन से उनका विवाद भले ही मैदान के बाहर हुआ हो, लेकिन वह काफी लंबे समय तक चला था। शेन वॉर्न जडेजा को रॉक स्टार कहते हैं।
4. डेल स्टेन: साउथ अफ्रीका के इस स्पीडस्टार को क्रिकेट के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर स्टेन से कई बार उलझ चुके हैं। माइकल क्लार्क और स्टेन के बीच पिछले साल हुआ झगड़ा लंबा चला। हालांकि, बाद में क्लार्क ने माफी मांगकर इसे निपटा दिया था, लेकिन स्टेन ने साफ तौर पर कहा था कि वे क्लार्क को जीवन में कभी माफ नहीं करेंगे। स्टेन ने ये भी कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खेल से ज्यादा स्लेजिंग पर भरोसा करते हैं। हालांकि, खुद स्टेन भी ये काम करते रहे हैं।
5. क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के इस बेट्समैन को कुछ एक्सपर्ट ऐसा टैलेंट बताते हैं, जिसने कभी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया और मैदान के बाहर अपनी हरकतों के कारण अपना करियर दांव पर लगा दिया। क्रिस गेल मैदान पर दूसरी टीम के प्लेयर्स के साथ कम और अपने टीम मेट्स तथा बोर्ड के साथ ज्यादा उलझते रहे हैं। टीम के कोच से उलझने के कारण उन पर एक साल का बैन भी लग चुका है। दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क से भी गेल का झगड़ा हो चुका है।
6. डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक ओपनर अपनी बल्लेबाजी के कारण कम और विवादों के कारण ज्यादा चर्चा में रहा है। टीम इंडिया के हालिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे में वॉर्नर और कोहली कई बार आपस में भिड़ते दिखे। पिछली एशेज सीरीज के दौरान एक पब में उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को मुक्का मार दिया था। टीम इंडिया के ही रोहित शर्मा और वरुण आरोन से भी उनकी भिड़ंत हो चुकी है। आईसीसी ने वॉर्नर को उनके व्यवहार को लेकर फटकार भी लगाई है।
आगे देखें, ‘बैड ब्वॉय’ इमेज वाले प्लेयर्स की फोटोज...