पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ten Things That Are Different At This World Cup

10 THINGS : जो वर्ल्ड कप 2015 में पहली बार देखने को मिलेंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. 14 फरवरी से वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। क्रिकेट का यह महाकुंभ 29 मार्च तक चलेगा। सभी टीमें वार्म-अप मैचेज खेलकर मुख्य टूर्नामेंट खेलने को तैयार हैं। आईसीसी ने भी इस वर्ल्ड कप को पिछले सभी वर्ल्ड कप के मुकाबले और रोमांचक बनाने की तैयारी की है। इस वर्ल्ड कप में हमें 10 ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी, जो हमने पहले किसी भी वर्ल्ड कप में नहीं देखी। Dainikbhaskar.com आपको आज इन्हीं 10 THINGS के बारे में बता रहा है।
1. बढ़ेगा रन रेट
वर्ल्ड कप-2011 में ऑल ओवर रन रेट 4.95 था। इस बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर रन रेट बढ़ेंगे। इसके पीछे बल्लेबाजों के बढ़ते कद और टी-20 फॉर्मेट प्रमुख कारण है। 2014 से अब तक सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड दो बार टूट चुका है। जनवरी, 2014 में न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने तोड़ा, फिर जनवरी, 2015 में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलयर्स ने 31 गेंदों में सैकड़ा ठोककर नया कीर्तिमान स्थापित किया। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 2014 में ऑस्ट्रेलिया में 5.42 और न्यूजीलैंड में 5.64 के रन रेट से बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं। इसलिए इसबार आईसीसी को भी उम्मीद है कि रन रेट में बढोतरी होगी।
2. नॉकऑउट चरण में भी सुपर ओवर नहीं
नॉकआउट चरण में टाई रहने वाले मैचों के लिए सुपर ओवर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल मैच के टाई रहने पर ग्रुप चरण में अधिक अंक अर्जित करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। विजेता टीम को फाइनल में जगह मिल जाएगी। हालांकि सुपर ओवर का इस्तेमाल फाइनल मैच में किया जाएगा।
क्या है सुपर ओवर
सुपर ओवर का इस्तेमाल मैच टाई होने पर किया जाता है। दोनों टीमों को दो विकेट और एक-एक ओवर बल्लेबाजी के लिए मिलता है।
आगे स्लाइड्स में देखें, 8 THINGS जो इस वर्ल्ड कप में पहली बार देखने को मिलेंगी....