पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Umesh Yadav And Shikhar Dhawan Combined To Take A Brilliant Catch

VIDEO : शिखर धवन और उमेश यादव ने मिलकर लिया जबरदस्त कैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. शनिवार को वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई बेहतरीन पल देखने को मिलते हैं। जबरदस्त छक्के, कैच, फील्डिंग जैसे तमाम बेहतरीन परफॉर्मेंश दिखाई देते हैं। इसकी एक झलक मंगलवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में देखने को मिला, जब उसमान घनी का कैच लेने के लिए शिखर धवन और उमेश यादव ने गजब का तालमेल दिखाया।
21वें ओवर में हुआ सबकुछ
दरअसल, अफगानिस्तान की पारी के 21वें ओवर की तीसरी गेंद रवींद्र जडेजा ने उसमान घनी को डाली। उसमान उस गेंद को पढ़ नहीं सके और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में चूक गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर काफी ऊंची उठ गई। कैच लपकने के लिए एक तरफ से शॉट मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे शिखर धवन दौड़े तो दूसरी तरफ लॉन्ग ऑन से उमेश यादव ने दौड़ लगाई। गेंद के नीचे सबसे पहले धवन पहुंचे। यादव वहीं उनकी साइड में खड़े हो गए।
...और धवन गिर गए
धवन ने डाइव लगाकर गेंद को लपकने की काफी कोशिश की। गेंद उनके हाथ में भीआई, लेकिन धवन गिर गए। जैसे ही वे गिरे गेंद उनके हाथों से बाहर निकल गई, लेकिन धवन ने हार नहीं मानी और गेंद को जमीन पर गिरने नहीं दिया। दो-तीन कोशिशों के बाद उन्होंने गेंद को पास में खड़े उमेश यादव की तरफ उछाल दिया, जिसे यादव ने सफलतापूर्वक लपक लिया। तीसरे अंपायर की मदद से घनी को आउट दिया गया।