खेल डेस्क. वर्ल्ड कप भले ही 14 फरवरी से शुरू हो रहा है, लेकिन सबकी नजरें टिकी हैं 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच पर। अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार जीत के बाद
टीम इंडिया लय में है। साथ ही, वो पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत के सिलसिले को भी नहीं तोड़ना चाहेगी।
रोहित शर्मा अभ्यास मैच के हीरो रहे। पाकिस्तान जरूर उनके खिलाफ कुछ रणनीति बना रहा होगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं।
रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो यदि लय में आ जाए तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। शुरुआत में विकेट पर टिके रहना ही उनके लिए जरूरी है, लेकिन एक बार वो जम जाएं तो बेहतरीन पारियां देखने को मिलेंगी, जैसा अफगानिस्तान के मैच में हुआ।
सुरेश रैना भी पूरे ग्राउंड में चौके-छक्के बरसाने में माहिर हैं। खासकर मिड विकेट और ओवर प्वाइंट क्षेत्र में। अफगानिस्तान के खिलाफ रन-आउट को छोड़ दिया जाए, तो रैना सहित
टीम इंडिया में ऐसे कई चेहरे हैं, जो 22 गज की विकेट पर तेज दौड़ लगाते हैं।
अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदो में 88 (नॉट आउट) रन बनाए, ओपनर के तौर पर खुद को निखार रहे हैं।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए वो ओपनिंग करते रहे हैं। इसका फायदा दिख रहा है। वार्म-अप मैच भी वो फॉर्म में दिखे।
नोट: यह विश्लेषण आफगानिस्तान के साथ हुए भारत के अभ्यास मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर है।
आगे की स्लाइड में देखें और कौन-कौन खिलाड़ी हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन में...