पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्ल्ड कप टूरिस्ट उम्मीद से आधे, भारत के खराब फॉर्म से घटा उत्साह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड कप टूरिस्ट उम्मीद से आधे, भारत के खराब फॉर्म से घटा उत्साह

मुंबई. बांद्रा में रहने वाले कारोबारी 48 वर्षीय विकास मदनानी क्रिकेट के दीवाने हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड जाकर वर्ल्ड कप के मैच देखने का पूरा मन बनाया था, लेकिन बच्चों के एग्ज़ाम होने के कारण अब वे घर में ही मैच देखेंगे। मदनानी अकेले नहीं हैं जो 11वें वर्ल्ड कप का लुत्फ स्टेडियम में बैठकर नहीं लेंगे। देशभर के टूरिस्ट ऑपरेटर्स से भास्कर की बातचीत में यह तथ्य सामने आया है कि भारतीय टीम का हालिया निराशाजनक प्रदर्शन और फरवरी-मार्च में छात्रों के एग्ज़ाम के कारण वर्ल्ड कप देखने का क्रेज सीमित हो गया है।
वर्तमान में पिछले वर्ष की फरवरी-मार्च माह की तुलना में 50 फीसदी तक अधिक बुकिंग हो रही हैं। जो उम्मीद से महज आधी ही है। पहले दौर में टीम इंडिया के बेहतर प्रदर्शन के बाद टूरिस्ट की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। ऑपरेटर्स की सारी उम्मीदें अब इसी पर टिकी हैं। अभी भारत-पाकिस्तान और भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकट सर्वाधिक डिमांड में हैं।
आगे क्लिक कर पढ़ें, क्यों घटी मांग