खेल डेस्क. भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू होने में अब कम समय बचा है। ऐसे में हर तरफ रोमांच अपने चरम पर है और इसी मुकाबले के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कौन सा खिलाड़ी कैसे खेलेगा और कौन किस पर भारी पड़ेगा। साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों की चर्चा भी हो रही है।
भारत की ओर से रोहित शर्मा फॉर्म में हैं। पाकिस्तान उनके खिलाफ तगड़ी रणनीति बना रहा होगा, लेकिन वो
विराट कोहली को कम आंकने की गलती भी नहीं करेगा। क्योंकि विराट जब फॉर्म में होते हैं तो उनके सामने हर गेंदबाज बौना नजर आता है।
वहीं, पाकिस्तान की बात की जाए तो सिर्फ एक ही नाम चर्चा में है और वो हैं ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी। बात चाहें बल्ला चलाने की हो या गेंद से कमाल दिखाने की, आफरीदी हर हुनर जानते हैं और
टीम इंडिया उनके तूफान से जरूर बचना चाहेगी।
भारत पाकिस्तान मैच के पहले हम आपको बता रहे हैं दोनों ही टीमों के स्टार खिलाड़ी
विराट कोहली और शाहिद आफरीदी के बीच किस तरह की जंग हो सकती है।
विराट-आफरीदी में कई समानताएं हैं। दोनों के एक जैसे तेवर और गर्म-मिजाज सुर्खियों में रहते हैं। फील्ड में ‘फ्लाइंग किस’ देने के लिए दोनों मशहूर हैं। 15 फरवरी को कोहली की निडर बल्लेबाजी और आफरीदी के चालाक लेग स्पिन के बीच रोचक मुकाबले की उम्मीद है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ऐसे ही कुछ और खिलाड़ियों की तुलना...