पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • World Cup Special History Of Three Struggler

संघर्ष की तीन कहानी : जड़ों से उखड़ गए थे अब वर्ल्ड कप में पैर जमाएंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस वर्ल्ड कप का एक खिलाड़ी है मोहम्मद नबी। उसके जैसा एक और है दिनेश चंडीमल। और एक शहर है न्यूजीलैंड का क्राइस्टचर्च। तीनों में काफी कुछ एक-सा है। वक्त ने तीनों की जड़ों पर चोट की थी। बर्बाद ही हो गए थे। लेकिन अब दुनिया के फलक पर चमकने वाले हैं। वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही अफगानिस्तान की टीम से नबी विश्व क्रिकेट में पैर जमाने की कोशिश करेंगे। और चंडीमल क्रिकेट में पहले से जमी हुई श्रीलंका की टीम में। क्राइस्टचर्च उद्घाटन मैच की मेजबानी करेगा।
आतंक ने बेघर कर दिया था, आज अफगानिस्तान टीम का कप्तान
मोहम्मद नबी 1985 में जब पैदा हुए, तो पूरा परिवार बेघर था। आतंक ने उनके परिवार को जड़ों से बेदखल कर शरणार्थी कैंप में ला पटका था। पेशावर के इस कैंप में बम-बंदूकों की आवाजों के बीच नबी बड़ा हए और 10 वर्ष की उम्र में पहली बार बल्ला थामा। बल्ला भी क्या, बल्ले जैसा कोई लकड़ी का टुकड़ा था। शरणार्थी कैंपों की तंग गलियों में घंटों टेनिस बॉल से पसीना बहाया। जुनून ने असर दिखाया और 2009 में इंटरनेशनल करियर शुरू हो गया। पहली बार स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे खेला। आज अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम का कप्तान है।
एशियन गेम्स-2010 में दिखाई ताकत, अफगानिस्तान बना रनर अप
मोहम्मद नबी को एशियन गेम्स-2010 में अफगानिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया। नबी ने एक कप्तान के रूप में टीम को नए सिरे से डेवलप किया। टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा, सेमीफाइनल तक अफगानिस्तान एक भी मुकाबला नहीं हारी। फाइनल मैच में बांग्लादेश ने परास्त किया, लेकिन अफगान टीम जो करना चाहती थी, वह करने में कामयाब रही। अब उसका दायरा बढ़ गया था। नेशनल लेवल पर लोग जानने लगे थे। मोहम्मद नबी के इस प्रदर्शन को देखते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद नबी को तब नेशनल टीम का कप्तान बनाया, जब नवरोज मंगल ने पाकिस्तान में खराब प्रदर्शन के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी।
ऑलराउंडर रैंकिंग में पहुंचे 8वें तक
मोहम्मद नबी की सबसे बड़ी सफलता वनडे वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 8वें स्थान पर पहुंचने की रही। 29 साल के इस जांबाज ने नंबर-8 तक पहुंचने के लिए स्कॉटलैंड, यूएई, इंडिया और आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
क्रिकेट करियर
फॉर्मेटमैचरनबेस्ट स्कोर100/50विकेटबेस्ट बॉलिंग
वनडे451069770/7424/31
टी-2025268460/0213/23
आगे क्लिक कर पढ़ें, श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर दिनेश चंडीमल के स्ट्रगल की कहनी...