खेल डेस्क. क्रिकेट वर्ल्ड कप-2015 शनिवार से शुरू हो रहा है। महाकुंभ का सबसे रोचक मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होना है। जहां भारत अपने अविजित रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत हासिल करना चाहेगा। अब तक हुए पांच मैचों में इंडिया पाकिस्तान पर भारी पड़ा है।
Dainikbhaskar.com पाकिस्तान के 2013 से अबतक के परफॉर्मेंस पर एक नजर डाल रहा है।
बॉलर्स नहीं रहे घातक
2013 से अबतक पाकिस्तानी गेंदबाजों का बॉलिंग एवरेज 35.2 प्रतिशत रहा है, जो वर्ल्ड कप की टॉप 8 टीमों में सबसे खराब है। स्ट्राइक रेट भी 39.7 है, जो टॉप 8 टीमों में सबसे खराब है, हालांकि पाकिस्तानी गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 5.3 प्रतिशत है, जो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे नंबर पर है।
| टॉप 8 टीम |
बॉलिंग एवरेज |
| 1. साउथ अफ्रीका |
25.84 |
| 2. न्यूजीलैंड |
29.54 |
| 3. ऑस्ट्रेलिया |
29.99 |
| 4. भारत |
32.17 |
| 5. इंग्लैंड |
32.33 |
| 6. श्रीलंका |
33.20 |
| 7. वेस्टइंडीज |
34.81 |
| 8. पाकिस्तान |
35.78 |
वर्ल्ड कप में बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं दे सका है पाकिस्तान
पाकिस्तान टीम के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही। दुनिया की टॉप 8 टीमों के मुकाबले पाकिस्तान काफी पीछे है। बात चाहे टारगेट का पीछा करने की हो या विरोधी टीम को टारगेट चेज करने से रोकने की। अब तक वर्ल्ड कप में खेले गए 64 मुकाबलों में पाकिस्तान ने 36 मैच ही जीते हैं। पाकिस्तान इस मामले में छठे नंबर पर आता है। पाकिस्तान से आगे ऑस्ट्रेलिया (55), न्यूजीलैंड (40), इंग्लैंड (39), भारत (39) और वेस्टइंडीज (38) है।
* भारत के खिलाफ उसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उसने 5 मैच खेले और सभी हारे।
* वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 7 मैच खेले और सातों जीते।
* साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी पाकिस्तान एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका है।
यहां भी पीछे पाकिस्तान
इस दौरान खेले गए एकदिवसीय मुकाबलों में 250 से अधिक के स्कोर को बचाने में पाकिस्तान की जीत का प्रतिशत 64 रहा है। इस मामले में सिर्फ इंग्लैंड ही पाकिस्तान से पीछे है। ऐसे मुकाबलों में पाकिस्तान 11 में से 7 मैच ही जीत सका है। वहीं, साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहतरीन हैं। उसने 21 में 17 मैच जीते हैं। यानी विनिंग परसेंटेज हुआ 81।
आफरीदी हैं खतरनाक
2013 से अब तक 3 बार ऐसे मौके आए जब शाहिद आफरीदी ने 200 के स्ट्राइक रेट से 50 या उससे अधिक रन बनाए। अपने करियर में आफरीदी ने ये कारनामा 12 बार किया, जबकि कोई दूसरा बल्लेबाज (ब्रेंडन मैक्कुलम) इसे 6 बार ही कर सका है।
आगे स्लाइड्स में पढ़ें, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान से जुड़े कुछ और रोचक आंकड़े...