खेल डेस्क. मैदान पर अपनी रफ्तार के आगे बड़े-बड़े दिग्गजों को झुकने पर मजबूर करने वाला यह गेंदबाज, इक इवेंट मैनेजर की मुस्कान पर 'क्लीन बोल्ड' हो गया था। बात हो रही है श्रीलंकाई तेज गेंदबाज व टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा की। 2007 में एक ऐड शूट के दौरान वे इवेंट मैनेजर तानिया मिनोली परेरा को अपना दिल दे बैठे। श्रीलंका के 'गेम चेंजर' कहे जाने वाले मलिंगा ने अपनी बेपनाह मोहब्बत को परवान भी चढ़ाया। जनवरी, 2010 में उन्होंने तानिया से शादी की। यॉर्कर किंग कहे जाने वाले मलिंगा वनडे वर्ल्ड कप-2015 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। उनसे उनकी टीम को काफी उम्मीदें हैं। इस मौके पर
Dainikbhaskar.com लसिथ मलिंगा के लव लाइफ के बारे में आपको रूबरू करवा रहा है।
कुछ यूं हुई थी पहली मुलाकात
अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा मलिंगा की पत्नी तानिया ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, ''लसिथ मलिंगा और मेरी पहली मुलाकात हिक्कदुवा के एक होटल में हुई थी। वहां मलिंगा एक ऐडशूट के सिलसिले में आए हुए थे। उस समय में मैं वहां इवेंट मैनेजर पद पर कार्यरत थी।'' उन्होंने बताया, ''यह सिर्फ एक छोटी सी मुलाकत थी मेरे लिए, लेकिन वे मुझे पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे। मुझे क्रिकेट में इंटरेस्ट कम था सो मैंने उस समय उनसे कम बात की थी।
दूसरी मुलाकात हुई गाले में, एक्सेंज किए नंबर
मलिंगा की पत्नी ने बताया था, ''हम दोनों की मुलाकात दूसरी बार गाले के एक होटल में हुई थी। मलिंगा इसी शहर के रहने वाले हैं। इस मुलाकात के समय हम दोनों ने एक-दूसरे के नंबर शेयर किए। बस यहीं से बातों का सिलसिला शुरू हुआ। मलिंगा टूर पर रहने के बावजूद काफी देर तक बात करते थे। दिन में कई बार कॉल आते थे।''
शादी के लिए मनाना पड़ा गर्लफ्रेंड के डैड को
एक साल के अंदर ही मलिंगा ने तानिया को शादी के लिए प्रपोज किया। तानिया ने अपने पापा से पूछकर हां करने की बात कही। उस समय तानिया के पिता ललिथ यूएस में थे। जैसे ही वे आए तानिया ने दोनों की मुलाकात करवा दी। तानिया के पिता ललिथ लसिथ मलिंगा से जानना चाहते थे कि वे कैसे उनकी बेटी को खुश रखेंगे। इस पर लसिथ मलिंगा ने अपनी बात रखी, जिससे वे खुश हो गए। इन दोनों ने 22 जनवरी, 2010 को शादी कर ली। फिलहाल दोनों की एक बेटी है।
लसिथ मलिंगा का क्रिकेट करियर
टेस्ट पदार्पण : ऑस्ट्रेलिया विरुद्ध श्रीलंका, डार्विन , 01 जुलाई 2004
वनडे पदार्पण : श्रीलंका विरुद्ध युनाइटेड अरब अमिरात, 17 जुलाई 2004
दो हैट्रिक का रिकॉर्ड
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने
क्रिकेट वर्ल्ड कप में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में केन्या के खिलाफ एक और हैट्रिक लगाई। इसी के साथ लसिथ मलिंगा विश्व कप में दो बार विकेटों की हैट्रिक का कारनामा करने वाले विश्व कप के पहले गेंदबाज बने।
वर्ल्ड कप में हैट्रिक का रोमांच
मलिंगा से पहले क्रिकेट विश्व कप में पहली बार विकेटों की हैट्रिक चेतन शर्मा ने बनाई थी। लसिथ मलिंगा ने द्वारा 2007 के विश्व कप में ली गई हैट्रिक को सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि उस समय उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर मैच का रोमांच बढ़ा दिया था। साउथ अफ्रीका को उस मैच में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और उसके पास 5 ही विकेट बाकी थे। तभी लसिथ मलिंगा जैसा तूफान आया और लगने लगा कि शायद साउथ अफ्रीका मैच हार ही जाएगा पर उस मैच में किस्मत भी साउथ अफ्रीका के साथ थी और जीत भी उन्हीं की हुई, पर दिल जीतने के गेम में लसिथ मलिंगा ने बाजी मार ही लिया।
आगे क्लिक कर देखें, तानिया और लसिथ मलिंगा की कुछ चुनिंदा तस्वीरें