2011 में वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद
टीम इंडिया। भारतीय खेल प्रेमी फिर से ऐसी ही खुशियों के इंतजार में है। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार 1983 में वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी। उसके बाद कपिल देव
वेस्ट इंडीज के क्लाइव लॉयड का लगातार दो बार विश्व विजेता बनने का कारनामा नहीं कर पाए थे। मौजूदा भारतीय टीम पर विश्वास जताया जा रहा है कि वह इस बार करिश्माई कप्तान धोनी के मार्गदर्शन में खिताब बचाने में कामयाब रहेगी।
Dainikbhaskar.com आपको कुछ ऐसे ही
FACTS से रूबरू करवा रहा है, जो भारतीय टीम को दूसरी बार विजेता बनने के लिए काफी हैं।
* धोनी के रूप में सबसे कामयाब कप्तान। एकमात्र कप्तान जिसने वनडे, टी-20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती है।
* विश्व कप-11 के बाद सबसे अधिक 57
वनडे मैच भारत ने जीते हैं। विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन।
* विराट कोहली टीम में। दुनिया का एकमात्र बल्लेबाज जिसने 25 की उम्र में 25 से अधिक इंटरनेशनल शतक बनाए हैं।
* रोहित शर्मा के रूप में दुनिया का एकमात्र बल्लेबाज, जिसने दो दोहरे शतक लगाए हैं। हाल ही में अभ्यास मैच में भी 150 रन ठोके।
* 2014 के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी भी भारत के हैं।
* धोनी और सुरेश रैना के रूप में बेहतरीन फिनिशर जोड़ी भी हमारी।
* अश्विन-
रवींद्र जडेजा-अक्षर पटेल के रूप में बेहतरीन स्पिनर।
* धोनी ब्रिगेड युवा और फिट है। औसत उम्र 27 साल।
* टीम 24 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में है। वहां के हालात और पिचों से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है।