पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोहित शर्मा का परफॉर्मेंश आया काम, ICC ने वर्ल्ड कप टॉप 10 लिस्ट में किया शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुबई. वर्ल्ड कप शुरू होने में बस कुछ दिन ही बचे हैं। इससे पहले, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले ऐसे 10 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जिन पर विशेष रूप से नजर होगी। इस लिस्ट में इकलौता भारतीय नाम रोहित शर्मा का है। रोहित शर्मा ने मंगलवार को वार्म-अप मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 122 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली थी।
क्यों शामिल किए गए
पिछले दो सालों में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी में काफी निखार आया है। वनडे क्रिकेट में दो बार दोहरा शतक लगाने वाले वे इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहली बार दोहरा शतक 2 नवंबर, 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। उस मैच में उन्होंने 209 रन बनाए थे। एक साल बाद ही 13 नवंबर, 2014 को उन्होंने दूसरी बार दोहरा शतक जड़ दिया। इस बार उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। पिछले दो महीनों में ऑस्ट्रेलिया में भी रोहित बल्ले से कमाल दिखा चुके हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज में रोहित सिर्फ एक मैच ही खेल सके थे। चोटिल होने के कारण इस सीरीज के अन्य मैच वे नहीं खेल सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकमात्र मैच में उन्होंने शतक लगाया था और 138 रन बनाए थे। यही कारण है कि आईसीसी ने उन्हें टॉप 10 लिस्ट में शामिल किया है। भारतीय प्रशंसकों को भी उनसे उम्मीदें हैं।
एक नजर रोहित शर्मा के वनडे करियर पर
मैच127
रन3890
सेंचुरी6
हॉफ सेंचुरी23
एवरेज38.90
विकेट्स8
आगे की स्लाइड्स में देखें, उन क्रिकेटर्स के नाम, जिन्हें आईसीसी ने टॉप 10 लिस्ट में शामिल किया है...