पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pictures And Profile Of Ajinkya Rahane’s Wife, Radhika

अजिंक्य रहाणे हैं मार्शल आर्ट्स के 'मास्टर', स्कूल में बन गए थे ब्लैक बेल्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. Dainikbhaskar.com टीम इंडिया के खिलाड़ियों के 'पर्सनल प्रोफाइल सीरीज' के तहत अजिंक्य रहाणे के बारे में रोचक FACTS से आपको रूबरू करवा रहा है। 26 साल के अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम के ऐसे बल्लेबाज हैं, जो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। कभी ओपनिंग तो कभी मिडल ऑर्डर में वे उतरते हैं। टीम इंडिया में रहाणे फिलहाल ओपनर की भूमिका निभा रहे हैं और वर्ल्ड कप में उन्हें ही यह जिम्मेदारी दी गई है।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों के 'पर्सनल प्रोफाइल सीरीज' सीरीज के तहत अजिंक्य रहाणे से पहले आपने भुवनेश्वार कुमार (जब भुवनेश्वर ने सचिन को किया था शून्य पर आउट, बना रिकॉर्ड), विराट कोहली (कभी नेहरा ने बचपन में दिया था अवॉर्ड, आज आकाश छू रहा विराट), सुरेश रैना (आर्मी ऑफिसर के बेटे हैं सुरेश रैना, सचिन की जगह टीम में मिला था मौका) और मोहम्मद शमी (कभी बिरयानी के लिए विकेट चटकाते थे फास्ट बॉलर शमी) के बारे में पढ़ा।
इनसिक्योर महसूस करते थे पिता
रहाणे भले ही फिलहाल क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं, लेकिन बचपन के दिनों में वे कई अन्य खेल भी बेहतर खेलते थे। जब वे स्कूल में थे तो उनके पिता मधुकर रहाणे बेटे के लिए इनसिक्योर फील करते थे। इस कारण उन्होंने अजिंक्य को फिट बनाने के लिए स्पोर्ट्स में शामिल करने का फैसला किया।
50 किमी दूर ली ट्रेनिंग, बने ब्लैक बेल्ट
मधुकर ने अपने एक दोस्ती की सलाह पर अजिंक्य को मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए डोंबिवली में स्थित यूनिटी कराटे सेंटर भेजने का फैसला किया। बता दें कि अजिंक्य रहाणे का घर मुंबई सिटी में है, वहां से डोंबिवली लगभग 50 किमी दूर है। यहीं से वे कराटे में ब्लैक बेल्ट हुए।
कुछ और FACTS
> अजिंक्य रहाणे कन्सन्ट्रेशन बढ़ाने के लिए मेडिटेशन करते हैं। वे रोज सुबह उठकर ध्यान और योगा का अभ्यास करते हैं।
> रहाणे धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनकी आस्था शिरडी के साईं बाबा से जुड़ी है।
> रहाणे को कुकिंग का भी थोड़ा-बहुत शौक है, लेकिन घर पर उनकी मां सुजाता उन्हें किचन के अंदर घुसने तक नहीं देतीं। एक टीवी चैनल पर वे लाइव कुकिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने जापानी डिश सुशी पकाई थी।
आगे स्लाइड्स में देखें, रहाणे से जुड़े कुछ और रोचक फैक्ट्स और चुनिंदा तस्वीरें...