पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dhoni Holds Fastest Half Century Record In Champions League T20

CLT20: धोनी के नाम है यहां सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(2013 की चैम्पियंस लीग टी-20 में कप्तान धोनी। - फाइल फोटो)
खेल डेस्क. फटाफट क्रिकेट का रोमांच आज से शुरू हो रहा है। दुनियाभर की टॉप क्रिकेट प्लेयिंग नेशंस की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीमें चैम्पियंस लीग टी-20 के खिताब के लिए भिड़ेंगी। टी-20 के इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सबसे कम गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी करने का रिकॉर्ड इंडिया के महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलते हुए महज 16 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

धोनी ने यह कारनामा पिछले साल रांची में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान किया था। उन्होंने उस मैच में महज 19 गेंदों में 1 चौका व 8 छक्के जड़ते हुए नाबाद 63 रन बनाए थे। उनकी उस आतिशी पारी के दम पर चेन्नई की टीम ने 202 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

परेरा को पड़ी सबसे ज्यादा मार

धोनी ने अपनी पारी में सबसे ज्यादा रन थिसारा परेरा के ओवर में बनाए थे। मैच के 18वें ओवर में उन्होंने थिसारा परेरा का सामना करते हुए पांच छक्के जड़े थे, जिसमें से चार लगातार गेंदों पर थे।

इंडिया के तीसरे बल्लेबाज

टी-20 मैचों में सबसे तेज फिफ्टी पूरी करने के मामले में धोनी तीसरे सबसे तेज भारतीय रहे। इस रिकॉर्ड लिस्ट के टॉप पांच भारतीय बल्लेबाज ये रहे -

युवराज सिंह - 12 गेंदें

यूसुफ पठान - 15 गेंदें

सुरेश रैना - 16 गेंदें

गौतम गंभीर - 19 गेंदें

आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, चैम्पियंस लीग टी-20 की टॉप 10 रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस...