मीरपुर. श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में नाबाद डबल सेंचुरी लगाई। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में उन्होंने 272 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों व 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 203 रन बनाए।
ओपनर कौशल सिल्वा (139) और किथुरुवन विथांगे (103*) के शतकों के दम पर श्रीलंका ने पहली पारी 6 विकेट पर 730 रन के योग पर घोषित की।
जयवर्धने ने अपनी इस नॉटआउट सेंचुरी के साथ ही मास्टर ब्लास्टर
सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग और जावेद मियांदाद जैसे दिग्गजों को क्लीन बोल्ड कर दिया।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे इन महारथियों से आगे निकले जयवर्धने...