पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल विवाह के खिलाफ बोल रही 11 साल की बच्ची का वीडियो हुआ वायरल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमन की रहने वाली 11 वर्षीय नाडा अल अहदल ने अपना घर छोड़ दिया, क्योंकि उसकी शादी करवाई जा रही थी। घर से भागकर खुद को बचाया और परिवार के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी की। इतना ही नहीं एक वीडियो के जरिये उसने अपने माता-पिता और परिवार को संदेश दिया कि वे लोग अपराधी हैं। सपनों और शिक्षा की बात करती यह बच्ची उससे उसका बचपन छीने जाने की वजह पूछ रही है। वह जानना चाहती है कि उसकी मां उसके साथ ऐसा सलूक क्यों कर रही है। बुलंद आवाज में अपने हक की बात करती इस छोटी-सी बच्ची का वीडियो नेट पर वायरल हो चुका है। दुनिया की हर बड़ी न्यूज वेबसाइट पर इसे देखा जा रहा है। यू-ट्यूब पर इसे तीन लाख व्यू मिल चुके हैं।