पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खुद को 'डॉक्टर साब' कहता था कम्पाउंडर, लेकिन शादी के 2 दिन पहले खुल गई पोल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आगरा, यूपी। खुद को डॉक्टर बताकर शादी करने के ख्वाब देखना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। हॉस्पिटल में कम्पाउंडर दूल्हे ने शादी से 2 दिन पहले दहेज की डिमांड रख दी। लड़की पक्ष ने लड़के और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दूल्हा जीतेंद्र फतेहपुर जबकि लड़की मथुरा की है। ऐसे बिगड़ा मामला...

- लड़की वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि रिश्ता तय करते समय लड़के को लखनऊ के एक हॉस्पिटल में डॉक्टर बताया गया था। उसके बाद कहा कि वो प्रोफेसर है। जब पूछताछ की तो उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर बता दिया। लेकिन हकीकत कुछ और निकली।
- लड़की पक्ष ने जांच-पड़ताल की तो लड़का एक हॉस्पिटल में कम्पाउंडर निकला। पोल खुल जाने के बाद लड़के के पिता ने कहा- वो बिना दहेज के शादी को तैयार हैं।
- लड़की के परिजनों ने बताया- जैसे ही शादी के दिन नजदीक आए, लड़के वाले दहेज की डिमांड करने लगे। उन्होंने तिलक के समय 10 लाख रुपए नगद और करीब 12 लाख रुपए कीमत की कार मांगी। इसके अलावा ज्वैलरी और अन्य सामान अलग से मांगा।
- लड़की के परिजनों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं। शादी के कार्ड छप चुके थे। मैरिज गार्डन बुक हो चुका था। लड़की की मां ने बताया- उन्होंने लड़के को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो दहेज के लिए अड़ा रहा। उसने धमकी दी कि अगर जबर्दस्ती शादी कराई तो वो लड़की को छोड़ देगा।