पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आगरा: पुलिस को चकमा देकर फरार हुए वाहन चोर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. ताजगंज थाने से दो दिनों के अंदर फरार हुए चार वाहन चोरों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने अभि‍युक्‍तों पर इनाम घोषित किया था। इनके पास से तंमचे, कारतूस और चोरी के दर्जनों वाहन बरामद हुए हैं।

बताते चलें कि बीते सात और आठ सितंबर को चार वाहन चोर पुलिस को चकमा देकर हवालात से फरार हो गए थे। इनको पकड़ने के लिए एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस की ए‍क टीम का बनाई थी। साथ ही अभियुक्‍तों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लगातार पुलिस इन अभियुक्‍तों की छानबीन कर रही थी। इन्‍हें तोरा पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अलीगढ़ निवासी मलखान उर्फ अजीत पुत्र दलवीर, तेजनगर न्‍यू आगरा निवासी सुरेश उर्फ योगेश पुत्र मंगल सिंह और फर्रूखाबाद कोतवाली निवासी गौरव पुत्र रामगोपाल शामिल हैं। इनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस 315 बोर, पांच कार, सात मोटरसाइकिल, एक स्‍कूटी और एक स्‍कूटर बरमाद हुआ है। इन तीन अभियुक्तों के साथ भागा चौथा अपराधी टूंडला निवासी प्रहलाद पुत्र फूल सिंह, जिला फिरोजाबाद कोर्ट में हाजिर हो चुका है।
क्‍या कहती है पुलिस
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि अभि‍युक्‍त आगरा सहित आसपास के अन्य जिलों में वाहनों की चोरी करता था। इनके चार सदस्यों को थाना ताजगंज पुलिस ने सात सितंबर को शमशानघाट तिराहे से 13 वाहन (5 चार पहिया वाहन, 8 दो पहिया वाहन) सहित गिरफ्तार किया गया था। इसके अगले दिन सात और आठ सितंबर की रात थाना ताजगंज की हवालात से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।
तस्‍वीर में: पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर।