तस्वीर में: कार्यक्रम में बाएं से अखिल श्रीवास्तव, सरिता सिंह, संगीता भटनागर, मोहम्मद मिसबाह और मोहम्मद खालिद।
आगरा. आगरा में नेत्रहीनों का राष्ट्रीय अधिवेशन ‘ब्लाइंड स्टार बियांड
फेसबुक-ब्रिजिंग द गैप’ सात नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जो नौ नवंबर 2014 तक चल चलेगा। यह सम्मेलन डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क स्थित गोल्डेन जुबली हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत सोमवार को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष संगीता भटनागर ने किया। होटल गोवर्धन में आयोजित एक समारोह में उन्होंने पांच सौ रुपए फीस देकर पहला रजिस्ट्रेशन करवाया।
ब्लाइंड स्टार्स टीम के सदस्य और जेएनयू में पीएचडी स्कॉलर मोहम्मद मिसबाह ने संगीता भटनागर का
www.blindstars.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। इस दौरान आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने कहा कि आगरा में आयोजित हो रहा नेत्रहीनों का अधिवेशन काफी सराहनीय कदम है। इसके माध्यम से समाज को मैसेज देने की कोशिश होगी कि नेत्रहीन केवल दया और दान के पात्र नहीं है, बल्कि वे समाज की मुख्य धारा में आम लोगों की तरह काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति भी इस अधिवेशन में योगदान देगी। इस दौरान भटनागर ने पत्रकारों सहित आगरावासियों से अधिवेशन को सफल बनाने और इसके लिए वित्तीय सहयोग की भी अपील की। इस मौके पर आकांक्षा समिति की सदस्य सरिता सिंह ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अंतरदृष्टि संस्था के मुख्य ट्रस्टी अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि देश में पहली बार इस तरह का अधिवेशन हो रहा है। इसमें देश के सरकारी, गैर सरकारी और कॉरपोरेट कंपनियों में आम लोगों की तरह काम करने वाले नेत्रहीन लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जानकारी और संसाधनों की कमी से जूझ रहे दृष्टिहीनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है।
आगे पढ़िए ब्लाइंड स्टार्स के अधिवेशन में दौ सौ से ज्यादा नेत्रहीनों के शामिल होने की संभावाना…