पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Agra Folk Dance Program India Beautiful Glimpse

आगरा: लोक नृत्‍य कार्यक्रम में दिखी भारत की खूबसूरत झलक, देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: लोक नृत्‍य का प्रदर्शन करते कलाकार।
आगरा. ताजनगरी में ताज नेचर वॉक हॉल में शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने देश के हर प्रांत की नृत्‍य शैली का खूबसूरत प्रदर्शन किया। इसमें बंगाल की लोक संस्‍कृति, उड़ीसा, असम और केरल की सभ्यता की मधुर झलक दिखाई दी। साथ ही आगरा के लिए खास नृत्य कार्यक्रम छन-छना-छन की तैयारी की गई थी।

कार्यक्रम में 20 कलाकारों ने देश के सभी प्रांतों की नृत्य शैली का प्रदर्शन किया। बंगाल की लोक संस्कृति थी तो कहीं उड़ीसा, असम और केरल की सभ्यता झलक रही थी। भारत दर्शन में महाराष्ट्र की लावड़ी नृत्य और मलखम कला की अनूठी प्रस्तुति दी गई। साथ ही ब्रज प्रांत की कृष्ण संस्कृति और लखनऊ की तहजीब लिए कथक था। कार्यक्रम में बालीवुड के तड़के के साथ भारतीय शैली के नृत्य भी मौजूद थे। वहीं संगीत के साथ वेस्टन म्यूजिक भी अपनी छाप छोड़ रहा था।
ताज नेचर वॉक पर आयोजित भारतीय नाट्य कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी अलग-अलग प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरीं। इस दौरान आगरा के लिए खास नृत्य कार्यक्रम छन-छना-छन की तैयारी की गई थी। कार्यक्रम में डीएम पंकज कुमार, एसएसपी शलभ माथुर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
आगे तस्‍वीरों में देखिए कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्‍य का प्रदर्शन करते कलाकार...