पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Agra NHAI National Highway Six Lane Project People Protest

आगरा: नेशनल हाईवे को छ‍ह लेन किए जाने के विरोध में एनएचएआइ की लोगों ने निकाली अर्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: वाटर वर्क्‍स चौराहे पर एनएचएआइ की अर्थी को आग लगाते लोग।

आगरा. नेशनल हाईवे को छह लेन के लिए चौड़ा किए जाने के विरोध में रविवार को एनएच-2 संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने वाटर व‌र्क्स चौराहे पर एनएचएआइ की अर्थी निकाली। इसके बाद लोगों सिर मुंडवाकर अर्थी को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने कहा कि एनएचएआइ अधिकारियों द्वारा गरीबों की जमीन कब्‍जाने नहीं दिया जाएगा।

बताते चलें कि नेशनल हाईवे-2 को छह लेन करने के लिए एनएचएआइ (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को हाईवे के दोनों ओर भूमि पर कब्जा लेना है। इसके लिए वहां का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वहां बने निर्माण को ढहाने की तैयारी हो रही है। इसकी वजह से वहां कई दुकानदार और व्‍यापारियों की जीविका छिनने की नौबत आ रही है। इसी के विरोध में एनएच-2 संघर्ष समिति के संयोजक सोनू मल्होत्रा और अध्यक्ष कपूरचंद रावत के नेतृत्व में वाटर व‌र्क्स पर एनएचएआइ की अर्थी निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

अधिकारियों ने की मुलाकात
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से एनएचएआइ अधिकारियों, तहसीलदार और लेखपाल ने वाटर व‌र्क्स स्थित ऑफिस पर मुलाकात की। यहां बातचीत के दौरान एनएचएआइ आधिकारियों द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय राजमार्ग की चैड़ाई 51 मीटर है।
आगे पढ़िए गलती सामने आने पर निकल गए अधिकारी...