पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Agra Nhai National Highway Six Lane Project Removing Encroachment

आगरा: नेशनल हाइवे छह लेन बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. नेशनल हाइवे को छह लेन प्रोजेक्ट के तहत शहर में तीन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। दो बार सर्वेक्षण और इसके बाद अतिक्रमण हटाए जाने की कोशिश करने के बाद एनएचएआइ की टीम रविवार को बुलडोजर के साथ वाटरवर्क्स क्रॉसिंग पहुंची। इसके बाद यहां अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। वहीं, दूसरी ओर तोड़फोड़ का विरोध कर रहे स्‍थानिय लोग खुद ही वहां से निर्माण हटाने लगे।
बताते चलें कि दो दिन पहले इसके विरोध में एनएच-2 संघर्ष समिति ने आंदोलन छेड़ दिया था। इसके लिए लोग प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात करने के बाद रैली और जनजागरुकता अभियान भी चल चुके हैं। साथ ही समिति द्वारा वाटर व‌र्क्स चौराहे पर एनएचएआइ की अर्थी जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

एनएचएआइ अधिकारियों की माने तो हर तरह के विरोध से निपटते हुए काम शुरू कराया गया। निर्माण तोड़े जाने की सूचना जनता को पहले दी जा चुकी थी। इसके बाद अगले चरण में क्रॉसिंग पर सर्विस रोड निर्माण का काम शुरु कराया गया। दोनों ओर करीब 5.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनेगी, जिससे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने पर यातायात को व्यवस्थित रखा जा सके।
तस्‍वीर में: वाटरवर्क्स क्रॉसिंग से अतिक्रमण हटावाते एनएचएआइ के अधि‍कारी।