आगरा. ताजमहल को मोहब्बत की निशानी माना जाता है। इस मकबरे के बनने की कहानी सुन कर आशिकों के दिल पसीज जाते हैं। उनकी आंखें नम हो जाती हैं। यही कारण है कि हर दिन देश-विदेश से लोग और खासतौर पर प्रेमी जोड़े ताज का दीदार करने आते हैं। यूपी के सीएम भी इस लिस्ट में शुमार हैं। वैसे तो वह कई बार ताजमहल आ चुके हैं, लेकिन इस बार उनका आगमन कुछ खास होगा। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर सीएम अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे।
यूपी पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता 'मीट आगरा' का 14 फरवरी को समापन है। इस मौके पर सीएम अखिलेश प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव में कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। ऐसे में दोनों ताजमहल में कुछ वक्त बिताएंगे। सीएम ने इस मौके पर प्रेमियों को एक सौगात देने का फैसला भी किया है। ताजमहल परिसर में सेंट्रल बेंच या डायना बेंच पर बैठकर फोटों खिंचवाने को लेकर काफी मशक्कत करनी होती है। ऐसे में सीएम ने पर्यटन विभाग को ताजमहल के पास ही एक नई लवर्स सीट बनाने का आदेश दिया है। इसका उद्घाटन वह खुद करेंगे।
सीएम बनने से पहले ताज के दीदार में आई थी दिक्कतें
दरअसल, सीएम कई बार ताज का दीदार कर चुके हैं। डायना बेंच पर बैठने को लेकर होने वाली इस परेशानी से वह खुद वाकिफ हैं। यूपी के सीएम बनने से पहले अखिलेश एक बार पत्नी के साथ ताजमहल देखने आए थे। उस दौरान भी कुछ दिक्कतें आई थीं। इस परेशानी को निजात देने के लिए अब सीएम ने लवर्स सीट लगाने के निर्देश दिए हैं।
ऊंचे टीले पर लगाई गई सीट
ताज खेमा पर एक ऊंचा टीला बनाकर उस पर यह सीट लगाई जाएगी। प्रशासन ने टीले की निर्माण करा दिया है। आगरा कमिश्नर ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कुछ सपा नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अखिलेश भैया के साथ डिंपल भाभी भी आ रही हैं। ऐसे में ये खास तैयारी की जा रही है।
आगे पढ़िए, कर्नल की बेटी डिंपल यादव ने अखिलेश से की थी लव मैरिज...