आगरा. बाह में विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के उदेश्य से यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और बाह से विधायक राजा अरिदमन सिंह ने सोमवार को 220 केवीए के सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इस आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अरिदमन सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज थी और वह इस समस्या के संबंध में काफी समय से प्रयासरत थे। अब यह पावर सब स्टेशन जनता को समर्पित हो चुका है।
उन्होंने कहा कि इस पावर सब स्टेशन के चालू हो जाने से आसपास के गांवों में अब बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने आगे भी विकास की अन्य योजनाओं को यहां लाने और विकास का जाल बिछाने और आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए लगातार कार्य करने का वादा किया।
उन्होंने कहा बाह विधानसभा क्षेत्र किसी भी मामले में विकास से अछूता नहीं रहेगा। जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान किया जाएगा। इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों के साथ संतोष गहलोत, महेश सिसोदिया, सुग्रीव सिंह चौहान और मदन मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
फोटो: पावर सब स्टेशन के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते विधायक राजा अरिदमन सिंह ।