पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Basement Wall Fell Two Labor Injured Agra Uttar Pradesh News

आगरा: बेसमेंट निर्माण के दौरान गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: नर्सिंग होम में भर्ती दोनों घायल मजदूर।
आगरा. एडीए, नगर निगम और आवास विकास के अधिकारियों से सांठ-गांठ कर बिल्डर मानको को तांक पर रखकर धड़ल्ले से निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को कमला नगर बी-ब्लाक पर बेसमेंट निर्माण के दौरान नाले के पास बनी दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दो मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पास के नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रशासन की लापरवाही के चलते सोमवार को कमला नगर में काम के दौरान दीवार गिरने से ठेकेदार द्वारा लाए गए मजदूर राजू और रवि मलबे के नीचे दब गए। साथी मजदूरों ने घायल मजदूरों को मलबे में से निकालकर पास के गोयल नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। घायल मजूदरों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह निर्माण कार्य दुर्गा पार्क- 28 नंबर कोठी में रहने वाले सुनील अग्रवाल के पुत्र संदीप मित्तल करा रहे हैं।

बताते चलें कि इस क्षेत्र में नाले-नालियों व सड़कों को घेरकर बनाए गए अपार्टमेंट लोगों के लिए लगातार मौत का सबब बन रहे हैं। अभी हाल में नाले पर कब्जा कर बनाए गए निर्माण के चलते बल्केश्वर (कमलानगर) के कृष्णा अपार्टमेंट पर एक मासूम कौटिल्य की जान जा चुकी है। इसके बाद भी एडीए, आवास विकास, नगर निगम अधिकारी चुप्पी साधे बैठा है। इन घटनाओं के बावजूद भ्रष्ट एडीए इन निर्माणों को सील करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा।
आगे तस्‍वीरों में देखि‍ए गिरी हुई दीवार और मौके पर पहुंची पुलिस...