आगरा. बम की अफवाह पर मंगलवार को शहर में हड़कंप मच गया। क्वीन विक्टोरिया स्कूल के बाद हैप्पी सनराइज स्कूल को मिली बम से उड़ाने की चिट्ठी के बाद ताजमहल को किले में तब्दील कर दिया गया। ताज सुरक्षा के लिए एसएसपी ने कड़े निर्देश जारी करते हुए एलआईयू और पुलिस को चौकन्ना कर दिया। किसी के भी संदिग्ध लगने पर तुरंत पूछताछ करने के निर्देश जाररी किए गए। इस दौरान ताज से 50 मीटर के दायरे में कोई भी बिना चेकिंग के नहीं आ सका।
वहीं, ताज परिसर के अंदर की कमान संभाल रही सीआईएसएफ की टीम पूरी तरह से जांच में जुटी रही। पर्यकटों पर खास नजर रखी जा रही थी। सीआईएसएफ के कमांडेंट सुधीर कुमार ने बताया, जवान पर्यटकों को परेशान किए बिना सुरक्षा में मुस्तैद रहे। वहीं, एसएसपी परमिंदर कुमार ने बताया की ताज ही नही पूरे शहर में जबरदस्त चेकिंग चल रही है। भले ही सारी बातें अफवाह हो, लेकिन प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता।
सबसे पहले हैप्पी सनराइज स्कूल में फैली अफवाह...
- बम की अफवाह और चिट्ठी मिलने की सूचना सबसे पहले जगदीशपुरा थाना स्थित हैप्पी सनराइज स्कूल से शुरू हुई।
- हैप्पी सनराइज स्कूल पहुंचे एक छात्र को रास्ते में किसी ने लेटर दिया था। छात्र ने यह लेटर स्कूल के टीचर को दे दिया। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की सूचना थी।
- बाद में दयालबाग स्थित राधा बल्लभ इंटर कॉलेज में भी बम की सूचना मिली।
- सुबह दस बजे सेंट जॉर्जेज स्कूल और क्वीन विक्टोरिया स्कूल में भी बम की सूचना आई।
- बम स्क्वयर्ड की टीम लगातार इन जगहों पर तलाशी लेने पहुंची।
- स्वाट (SWAT) और स्निफर डॉग के पहुंचते ही बच्चों में दहशत फैल गई।
- पुलिस ने स्कूल बिल्डिंगों का खाली करवाया।
- सुबह 11 बजे तक छात्रों के अभिभावकों को भी स्कूलों में बम की अफवाह के बारे में पता चला, तो वे स्कूल पहुंच गए। वे बच्चों को स्कूल से ले जाने की जिद कर रहे थे।
क्या कहते हैं सीओ?
- सीओ बीएस त्यागी ने बताया है कि लगातार आ रहे फोन कॉल और लेटर से बम की सूचनाएं मिल रही हैं। जांच करने पर ये सूचनाएं गलत मिलती हैं। मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया है। स्कूलों में मिली चिट्ठी में आतंकी हाफिज सईद के नाम से डराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज: