आगरा. ताजनगरी के शमशाबाद इलाके के धिमिश्री गांव में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। उसके हाथ पर वीरेंद्र लिखा है। जब पुलिस ने इस शव की शर्ट उतारी तो देखकर दंग रह गए। सीने पर 'गुड्डी आई लव यू' लिखा था। दोनों के लिखने का तरीका टैटू की तरह का था। इस शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
दरअसल, सोमवार को जब कुछ गांव की सड़क से गुजर रहे थे, तभी शव पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची, फिर पूरे गांव में पड़ताल हुई, लेकिन आस-पास के चार-पांच गांवों के लोगों ने कहा कि वे इसे नहीं जानते हैं।
इसके बाद पुलिस ने शव के कपड़े टटोले। सीने पर 'गुड्डी आई लव यू' लिखा पाया। उसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में वह आगरा और आस-पास के जिलों की पुलिस को खबर कर चुकी है।
आगे पढ़े पुलिस का इस मामले पर क्या कहना है...