पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bride Refuses To Marriage Because Groom Is Not Suitable

दूल्हा पंसद न आने पर दुल्हन ने वरमाल डालने से किया इनकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. कहावत है कि सीरत अच्छी हो, तो सूरत नहीं देखी जाती, लेकिन इसके उलट एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जहां सात जन्म, की रस्म के वक्त सूरत पसंद नहीं आने पर दुल्हन ने माला पहनाने से मना कर दिया। वरमाला के समय दूल्हा जब दुल्हन के सामने आ गया, तो दुल्हन का मूड उखड़ गया। उसने दूल्हे को वरमाला पहनाने से ही नहीं, बल्कि शादी करने से भी इनकार कर दिया। इससे पल भर में शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
स्थल पर सन्नाटा छा गया। रात एक बजे के बाद पंचायत बैठी। बुजुर्गों ने समझाया, लेकिन लड़की शादी नहीं करने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद उसके पिता ने भी हाथ खड़े कर दिए। इससे लड़के वाले वापस लौटने को मजबूर हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया है।

मामला नाई की मंडी इलाके का है। यहां रहने वाले घनश्याम की शादी फिरोजाबाद के गांव कायथा में काजल से हो रही थी। शादी का कार्यक्रम एमएमगेट स्थित मिलन वाटिका में तय हुआ था। रविवार को बारात पहुंच गई। रात एक बजे वरमाला का मौका आया। इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही उसके गले में माला डालने से मना कर दिया।
बेटी के रुख को देख पिता भी लड़की के पक्ष में आ गया। वह कहने लगा कि वह अच्छी तरह से दूल्हे को देख नहीं पाया था। दोनों तरफ से छुट भैय्या नेता भी पहुंच गए। वर पक्ष शादी के लिए तैयार था, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद जब लगा कि शादी नहीं होगी, तो दोनों तरफ से खर्चे बता दिए गए। वर पक्ष ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस कर्मियों ने किसी को शादी करने के लिए मजबूर नहीं करने की दलील देकर पल्ला झाड़ लिया।
पुलिस ने कहा शादी रुकवा सकते हैं, दावत नहीं

वहीं, दूसरी ओर रविवार की रात हरी पर्वत क्षेत्र के उमंग वाटिका में जमकर हंगामा हुआ। यहां एक मैरिज पार्टी के दौरान एक युवती ने बवाल शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि दूल्हा शादी शुदा है, यह उसकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी वह है। हंगामा होते देख दूल्हा-दुल्हन को लेकर फरार हो गया। मैरिज होम में दावत चलती रही। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना था कि वह शादी, तो रोक सकती है, लेकिन दावत को नहीं रोक सकती। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोटोः दुल्हन के शादी करने से इनकार करने पर दूल्हा अपने ही घर वालों से उलझ गया।