पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CBI Probe In Research Student Murder Case

शोध छात्रा हत्‍याकांड: सीबीआई जांच की सिफारिश पर उठे सवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. दयालबाग एजुकेशनल इंस्‍टीट्यूट (डीईआई) में 15 मार्च को शोध छात्रा नेहा हत्‍याकांड की सीबीआई जांच की सिफारिश की यूपी सरकार ने कर दी। हालांकि इसके बाद भी कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। आगरा पुलिस इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी थी। पुलिस एक चश्‍मदीद गवाह को भी सामने ला चुकी है। नृशंस हत्‍या के आरोपी उदय स्वरूप और यशवीर जेल में बंद हैं।
मामला सुलझने के करीब होने के बावजूद मामले की जांच सीबीआई को दिया गया है। हालांकि इसकी मांग भी नेहा के पिता रक्षपाल शर्मा ने ही की थी। यूपी सरकार की सिफारिश पर उन्‍होंने पत्रकारों को अपने वकील से ही बात करने को कहा। उनके वकील दुर्गविजय सिंह ने बताया कि उम्‍मीद है कि सीबीआई इस हत्‍याकांड के सारे राज को खोल देगी।
नेहा की हत्‍या के बाद मार्च और अप्रैल महीने में पूरा आगरा सड़कों पर आ गया था। खूब प्रदर्शन और आंदोलन हुए थे। नेहा को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे गांधी स्‍मारक समिति के नेता तेजेंद्र राजौरा ने सीबीआई जांच पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि हत्‍याकांड के सारे रहस्‍यों को सुलझाना पुलिस केवश में नहीं था।
तस्वीरों के जरिए जानिए पूरा मामला...