पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chambal Gang Of Rugged Face Police In Agra

चंबल बीहड़ के गैंग से आगरा में पुलिस का सामना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. चंबल के बीहड़ में राज कर रहे बंटी परिहार गैंग से मंगलवार को एसटीएफ और आगरा पुलिस का सामना हो गया। यह गैंग आगरा के प्रमुख व्‍यवसायी हकीकत राय मल्‍होत्रा के पौत्र रोनित मल्‍होत्रा के अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती वसूलने वाला था। गैंग ने न्‍यू आगरा थाना के दयालबाग इलाके में अपनी पनाह ले रखी थी। अपहरण की कोशिश से पहले ही गैंग और पुलिस में मुठभेड़ हुई। पु‍लिस ने गैंग के एक सदस्‍य जीतू उर्फ जीतेंद्र को गिरफ्तार किया है। बाकी चार सदस्‍य फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने पिछले एक सप्‍ताह आगरा में डेरा डाला हुआ था। उसने कई रईसजादों के अपहरण की योजना बनाई थी। उनकी पहली नजर ज्‍वाला टॉकिज के मालिक हकीकत राय मल्‍होत्रा के पौत्र रोनित मल्‍होत्रा पर थी। गिरफ्तार जीतू ने बताया कि मंगलवार को उसे अगवा कर पिनाहट ले जाने की योजना था। इसके बाद एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जाती। फिरौती मिलने के बाद रोनित की हत्‍या करने की योजना थी।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि पकड़े जाने के बाद जीतू ने गैंग का सारा राज उगल दिया है। अपहरण की योजना में रोनित का दोस्‍त भी शामिल था। उसकी की निशानदेही पर गैंग रोनित को अगवा करने वाला था। उसके दोस्‍त से भी पूछताछ की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि फरार होने वालों में कुख्‍यात बंटी परिहार, आशु, हृदयेश आदि शामिल हैं। गैंग की योजना पिनाहट के मंसुखपुरा में रोनित को रखने की थी। खूफिया सूचना पर एसटीएफ ने भी आगरा में डेरा डाल लिया था।
अपहरण की योजना की सूचना के बाद मल्‍होत्रा परिवार परेशान है। परिवार का कोई भी सदस्‍य मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि इसी बंटी परिहार गैंग ने फतेहाबाद से 12 सितम्‍बर 2012 को बच्‍चे का अपहरण किया था। करीब एक महीने तक गैंग ने उसे अगवा रखा। फिरौती वसूलने के बाद उसे रिहा कर दिया था।