पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीन से हैकर ने ठगे एक करोड़ रुपए, आगरा के जूता कारोबारी को लगाया चूना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. चीन के एक हैकर ने ताज नगरी के जूता कारोबारी को फर्जी ईमेल भेजकर एक करोड़ रुपए ठग लिए। हैकर ने मिलती-जुलती ईमेल आईडी बनाकर अपने खाते में एक करोड़ रुपए ट्रांसफल करवा लिए। गौर करने वाली बात ये है कि जूता कारोबारी को घटना के एक हफ्ते बीतने के बाद ठगी का एहसास हुआ। अब कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की है।
कैसे हुई ठगी
- सिकंदरा इलाके में स्थित शू एक्‍पोर्ट कंपनी के मालिक के साथ हुई ठगी।
- कारोबारी जूता बनाने के लिए मैटेरियल चीन से मंगवाता है। चीनी कंपनी और कारोबारी की कंपनी के बीच हर महीने करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्‍शन होता है।
- चीनी हैकर ने वहां की कंपनी की वेबसाइट हैक की और मिलती-जुलती ईमेल आईडी बनाकर आगरा के जूता कारोबारी को भेज दिया।
- हैकर ने ईमेल में लिखा कि कंपनी का बैंक अकाउंट नंबर बदल गया और अब नए आकाउंट नंबर पर ही रुपए ट्रांसफर करें।
- इस फर्जी ईमेल में सिर्फ एक स्‍पेलिंग का फर्क था, जिसे आगरा के जूता कारोबारी और उनकी टीम पहचान नहीं सकी।
मैटेरियल नहीं मिलने पर हुआ ठगी का खुलासा
- कारोबारी के अनुसार, शंघाई स्थित नए बैंक खाते में एक करोड़ रुपए जमा करवा दिए।
- एक हफ्ते बाद भी शू मैटेरियल चीन से आयात न होने पर चीनी कंपनी से संपर्क किया।
- वहां से कहा गया कि जिस बैंक खाते में एक करोड़ रुपए भेजे गए हैं, वे उनके नहीं हैं। ईमेल आई भी उनका नहीं है।
- यह सुनकर कारोबारी के होश उड़ गए।
- एसएसपपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि कारोबारी ने फ्रॉड होने की जानकारी दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...