आगरा. केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. के चिरंजीवी जब ताजमहल से निकले तो सामने शाहजहां को देखकर चौंक गए। यहां मुमताज के प्यारे बादशाह की शक्ल में कलाकार उपेंद्र था। हंसी ठहाके के साथ चिरंजीवी होटल ताज खेमा गए, जहां ताजमहल की सफाई का जिम्मा आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) को सौंपा।
पर्यटन मंत्री ने ताज के साए में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। ताजमहल के साथ-साथ दिल्ली के लालकिला, महाराष्ट्र में स्थित एलेरा और अजंता की गुफाओं, हैदराबाद के गोलकुंडा किले और तमिलनाडु स्थित महाबलिपुरम की स्वच्छता की जिम्मेदारी ओएनजीसी को दी गई है।
तस्वीरों के जरिए जानिए चिरंजीवी ने मोदी पर क्या कहा...
रोचक खबरें:-