पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cobra Snake Bites On Security Of Taj Mahal

ताजमहल की सुरक्षा को डंस रहा कोबरा सांप, देखिए तस्वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. ताजमहल की सुरक्षा का सबसे बड़ा दुश्‍मन सांप बन गया है। यमुना किनारे तैनात सुरक्षा कर्मियों को डस रहा है। पिछले एक महीने में चार कांस्‍टेबल इसके शिकार हुए हैं। उन्‍हें जल्‍दी से अस्‍पताल ले जाया गया और तब जान बच सकी। सांप बुलेट प्रूव वॉच टावर पर भी परेशान कर रहे हैं।
अब तक सुरक्षाकर्मी इन टावर पर जाने से भी डर रहे हैं। पुलिस के अधिकारियों के लिए चिंता का सबब बन गया है कि आखिर सांप से बचने के लिए क्‍या करें।
रविवार की सुबह भी यही हुआ। सुबह आठ बजे पीएसी का जवान भानु प्रताप सिंह वॉच टावर से निगरानी कर रहे थे, तभी उन्‍हें लगा कि किसी कीड़े से काट लिया है। बेहोशी छाने लगी तो मोबाइल से परिवारवालों को बताया।
बेहोश हो जाने पर साथी जवानों ने उन्‍हें कमला नगर स्थित गोयल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जख्‍म देखकर डॉक्‍टर ने बताया कि भानु प्रताप को जहरीले सांप ने काटा है। एंटी वेनम डोज से उनकी जान बच सकी। अभी भी वह अस्‍पताल में भर्ती हैं।
आगे पढिए कोहरा का कहर...