आगरा/अलीगढ़. इंजीनियर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा दिया। घटना गुरुवार की है। घटना के बाद रेलवे ट्रैक करीब दो घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने प्रेमी की शिनाख्त इंजीनियर अरविंद कुमार के रूप में की है। हालांकि प्रेमिका की शिनाख्त अब तक नहीं हुई है। जीआरपी ने दोनों शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना गभाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमना रेलवे स्टेशन और दौरऊ के बीच प्रेमी-प्रेमिका ट्रैक के पास पहुंचे। इसके बाद दोनों ने आपस में बातचीत की। इसके बाद ट्रैक पर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से प्यार में थे। दोनों के परिवारवाले शादी के लिए राजामंद नहीं थे। प्रेमी के रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
घटना के बाद शव हटाए जाने तक ट्रैक बाधित रहा। सैंकड़ों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसका पोस्टमार्टम करवाकर रिश्तेदारों को शव सौंपा जाएगा। प्रेमिका की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रेमी के परिवारवालों से पूछताछ कर रही है।