तस्वीर में: विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए ले जाती हुई।
- अवैध रूप से बनाए जा रहे थे देसी पटाखे
- तीनों मां-बेटियां पटाखों में भर रही थीं बारूद
- 15 साल पहले भी हुआ था विस्फोट
- पांच लोगों की हो गई थी मौत
आगरा. थाना एत्मादपुर क्षेत्र गांव धौर्रा स्थित एक मकान में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। विस्फोट इतना तेज था कि मकान पूरी तरह धराशाई हो गया। साथ ही आसपास के घरों में भी दरारें पड़ गईं।
जानकारी के अनुसार, इसी मकान में 15 साल पहले भी विस्फोट हुआ था। उस समय पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद यहां अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चलता रहा। वहीं, सोमवार को हुई इस विस्फोट से लोगों में हड़कंप मच गया है। यह घटना शाम लगभग चार बजे के आसपास की बताई जा रही है।
पटाखों में बारूद भरने के दौरान हुआ विस्फोट
गांव धौर्रा निवासी गुरु प्रसाद के घर में देसी पटाखे बनाने का कार्य चल रहा था। मकान में मौजूद गुरु की पत्नी शीला और दो बेटियां ममता और गीता पटाखों में बारूद भरने का काम कर रही थीं। तभी मकान में रखे पटाखों के स्टॉक में विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके के साथ पूरा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। इस दौरान गुरु प्रसाद की पत्नी शीला और दो बेटियां ममता और गीता मलबे में दब गईं।
धमाके की आवाज से आसपास के क्षेत्र में मचा गया हड़कंप
धमाके की आवाज से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गई। आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मकान के मलबे में रखे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
आगे पढ़िए ग्रामीणों की सहायता से मलबे में मां-बेटियों को निकाला गया, लेकिन शीला ने दम तोड़ दिया…