आगरा. 14 फरवरी से
क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इसे लेकर हर क्रिकेट प्रेमियों में नई उत्साह दिखने लगी है। गुरुवार को रेत शिल्पकार और पदमश्री पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक भी क्रिकेट के रंग में रंगे नजर आए। ताजमहल के पास पहुंचकर प्रशासन और पर्यटन विभाग की सहयोग से उन्होंने रेत से लोगों के सामने क्रिकेट का विश्वकप पलक झपकते ही बना डाला। उनके इस शिल्प को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराया जाएगा।
जैसे ही रेत शिल्पी ने छोटे आकार का क्रिकेट वर्ल्डकप बनाया वैसे ही लोगों ने तालियां बजाते हुए जमकर सेल्फी की। सुदर्शन पटनायक ने पहले भी कई बार विश्वकप के मौकों पर रेत पर आकर्षक चित्र बनाए हैं, लेकिन ताज पर सबसे छोटी कलाकृति बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर डाला। उनके इस शिल्प को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराया जाएगा।
सुदर्शन ने बताया कि यह उनका पहला मौका है जब विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक इमारत पर विश्वकप बनाने का मौका मिला। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रशासन को बधाई दी। साथ ही आशा जताई कि हमारे देश की टीम एक बार फिर धोनी के नेतृत्व में विश्वकप लेकर वापस देश लौटेगी।
आगे देखिए रेत पर की गई कलाकारी की अन्य तस्वीरें...