पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Crime Murder Daughter Father Fire Brigade Employee

बेटी ने 40 हजार की सुपारी देकर करवा दी पिता की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा. जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में फायर ब्रिगेड के रिटायर्ट कर्मचारी गुलाब खां की हत्या उसकी बेटी ने ही करवाई थी। इसके लिए उसने चार दोस्तों को 40 हजार रुपए की सुपारी दी। बुधवार को पुलिस ने गुलाब की बेटी सीमा और उसके चारों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, हत्यारे वैन से नौ सितंबर की रात गुलाब खां (65) के घर पहुंचे। उसके मुंह में कपड़ा ठूसने के बाद रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। शव घर में ही छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद रात करीब नौ बजे गुलाब का बेटा शेरू खाना खाने पहुंचा, तो उसे पिता की हत्या के बारे में पता चला। इसके बाद सीमा दोस्तों के साथ फरार हो गई थी।
संपत्ति के विवाद में करवा दी हत्या
एसपी सिटी सौरभ के अनुसार, गुलाब खां की पहली पत्नी की मौत करीब 16 साल पहले हो गई थी। उस पत्नी से दो बेटे शेरू और इमरान हैं। गुलाब ने इसके बाद दूसरी शादी कर ली। इस पत्नी से दो बेटियां थीं। गुलाब ने अपना एक मकान शेरू के नाम कर दिया था। उसने कुछ दिन बाद दूसरा मकान भी बड़े बेटे इमरान के नाम कर दिया।

दूसरी पत्नी की बेटी सीमा पिता की इस हरकत से नाराज थी। उसकी पिता गुलाब खां से इसको लेकर बहस भी हुई थी। इसी के बाद उसने अपने चार दोस्तों अक्षय गौड़, नितिन सक्‍सेना, दीपक सक्‍सेना और मोनू जादौन को 40 हजार रुपए की सुपारी दी। रात में एक वैन में सवार होकर वे सभी घर पहुंचे और गुलाब खां की हत्‍या कर फरार हो गए।
दो बाइक और तमंचा बरामद
पिता की हत्‍या के बाद इमरान ने इसका शक अपनी सौतेली बहन सीमा पर जताया था। इसके बाद पुलिस सीमा के घर गई, लेकिन वह फरार हो गई थी। बुधवार को उसे पुलिस ने दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से दो बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है।
फायर ब्रिगेड के रिटायर्ट​ कर्मचारी गुलाब खां की हत्या में गिरफ्तार चारों आरोपी (तस्वीर में)