पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Crime Suicide Watch Businessman Electricity Bill Jail Uttar Pradesh Latest News

बिजली बिल ठीक करवाने में नाकाम घड़ी मिस्त्री ने कलेक्ट्रेट में लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घड़ी मिस्त्री की खुदकुशी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इनसेट में मृत घड़ी मिस्त्री (तस्वीर में)
  • बिजली कनेक्शन काट दिया गया, फिर भी आ रहा था बिल
  • अफसरों ने बिजली बिल आने को लेकर नहीं सुनी फरियाद
आगरा. बिजली विभाग की मनमानी की वजह से घड़ी मिस्त्री ने कलेक्ट्रेट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका पूरा परिवार पिछले एक साल से बिजली कनेक्शन काट दिए जाने की वजह से अंधेरे में रह रहा था। इसके बाद भी उसका बिजली बिल आ रहा था। इसकी अफसरों से गुहार लगाते-लगाते वह थक गया। कहीं भी सुनवाई नहीं हुई, तो उसने बकाया फर्जी बिजली का बिल देने को लेकर और जेल जाने के डर से खुदकुशी कर ली।

मामला फतेहपुर सीकरी के राम कृष्‍ण कालोनी का है। यहां रहने वाले घड़ी मिस्त्री का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। उसकी जेब से बरामद बिजली के बिल से उसका नाम दुर्गेश बताया जा रहा है। मिस्त्री के घर और दुकान की बिजली कटी होने के बाद भी बिल लगातार एक साल से आ रहा था। इसे ठीक करवाने के लिए वह बिजली कंपनी के दफ्तरों का चक्कर लगा रहा था। भारी कर्ज में डूबा घड़ी मिस्त्री बिजली बिल कैसे देगा इसकी चिंता उसे सताए जा रही थी।

जिलाधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि घड़ी मिस्त्री की समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, कोतवाली सीओ मनीषा सिंह के मुताबिक, दुर्गेश के जेब से मिली चिट्ठी और बिजली के बिल से ऐसा लगता है कि वह बहुत परेशान था। हो सकता है कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हो।
आगे पढ़िए क्या कहती है घड़ी मिस्त्री की बेटी...