आगरा. जगदीशपुरा थाने के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन में चोरों ने कारोबारी के घर से छह लाख के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रिंटिंग का कारोबार करने वाले मन मल्होत्रा और उनके भाई शीतल एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। दोनों एक ही मकान में रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम वह पत्नी और बच्चे समेत वह अपने भाई भारत मल्होत्रा के घर पर रुक गए। इसके बाद वह शनिवार को यहीं से अपने काम पर निकल गए। शनिवार की शाम को वापस आए, तो देखा कि मकान का ताला टूटा है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था।
कारोबारी परिवार ने घर से करीब साढ़े छह लाख रुपए के गहने गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चोरों ने उनके मकान के बगल में भी चोरी की कोशिश की लेकिन वहां केवल कीमती नल मिला। चोर उसे भी लेकर चले गए।
एसपी सिटी समीर सौरभ का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बनाई जा रही है।
चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहंची पुलिस (तस्वीर में)